facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

RBI ने 9000 से अधिक परिपत्र खत्म कर नियमों को 244 मास्टर दिशानिर्देशों में समेटा

Advertisement

ये विनियमित संस्थाओं की प्रत्येक श्रेणी के लिए विशिष्ट हैं। इन दिशानिर्देशों के जारी होने के बाद 9445 परिपत्र को निरस्त/ वापस लिया जा रहा है

Last Updated- November 28, 2025 | 10:14 PM IST
RBI GDP Growth Forecast
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

भारतीय रिजर्व बैंक ने अपने नियमों को 244 मास्टर दिशानिर्देश में एकजुट कर दिया है। इसका उद्देश्य विनियमनों को आसान करना है- इससे वित्तीय क्षेत्र की इकाइयों के लिए नियमों का पालन करने का दबाव कम हो जाएगा।

विनियमन विभाग के जारी 9,000 से अधिक परिपत्र/दिशानिर्देश को 244 मास्टर डायरेक्शन (एमडी) में एकजुट किया गया है। ये विनियमित संस्थाओं की प्रत्येक श्रेणी के लिए विशिष्ट हैं। इन दिशानिर्देशों के जारी होने के बाद 9445 परिपत्र को निरस्त/ वापस लिया जा रहा है।

इसमें नाबार्ड के क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों, राज्य सहकारी बैंकों और केंद्रीय सहकारी बैंकों को जारी दिशानिर्देश को शामिल किया गया है। इस सिलसिले में नाबार्ड से भी परामर्श किया गया है।

Also Read: Canara Bank ने 7.55% दर पर ₹3,500 करोड़ जुटाए, भारती टेलीकॉम ने बॉन्ड से ₹8,500 करोड़ पाए

भारतीय रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर एससी मुर्मू ने मीडियो को संबोधित करते हुए कहा, ‘ यह एक बार की गई कार्रवाई थी। यह बहुत बड़ा सफाई अभियान था।’ रिजर्व बैंक 11 प्रकार की इकाइयों को विनियमित करता है। इनमें वाणिज्यिक बैंक, लघु वित्त बैंक, पेमेंट बैंक, लोकल एरिया बैंक, ग्रामीण क्षेत्रीय बैंक, शहरी सहकारी बैंक, ग्रामीण सहकारी बैंक, गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियां (एनबीएफसी) सहित अन्य हैं।

डिप्टी गवर्नर मुर्मू ने नियमों को कम करने का श्रेय गवर्नर संजय मल्होत्रा को दिया। गवर्नर समयबद्ध समय में कम समयावधि में इस कार्रवाई को पूरा करने के इच्छुक थे।

Advertisement
First Published - November 28, 2025 | 10:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement