facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बैंकों को RBI की सख्त हिदायत: ग्राहकों को न दें सरप्राइज, नियम और शर्तों में लाएं पूरी पारदर्शिता

Advertisement

ऐक्सिस बैंक के एक कार्यक्रम में बोलते हुए स्वामीनाथन ने कहा, ‘पारदर्शिता का मतलब है कि ग्राहकों को स्पष्ट जानकारी दी जाए और उन्हें बाद में आश्चर्य न हो।'

Last Updated- February 12, 2026 | 4:53 AM IST
Reserve Bank Of India (rbi)
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

भारतीय रिजर्व बैंक ने कहा है कि बैंकों को ऐसे डिजिटल तरीके अपनाने की जरूरत है, जिससे ग्राहकों को साफ रहे कि वह क्या अधिकृत कर रहे हैं। रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर स्वामीनाथन जे ने यह भी कहा कि नियम और शर्तें, शुल्क और सहमति व्यवस्था स्पष्ट होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अलर्ट समय पर और सार्थक होने चाहिए और विफलता की स्थिति में ग्राहकों को अगले चरणों के बारे में तुरंत सूचित किया जाना चाहिए। साथ हीर प्रतिक्रियाएं अनुमानित और सहायक होनी चाहिए।

ऐक्सिस बैंक के एक कार्यक्रम में बोलते हुए स्वामीनाथन ने कहा, ‘पारदर्शिता का मतलब है कि ग्राहकों को स्पष्ट जानकारी दी जाए और उन्हें बाद में आश्चर्य न हो। इसका मतलब है कि निर्णयों को इस तरह से रिकॉर्ड किया जाए जिसे समझाया जा सके।’ यह भाषण 30 जनवरी को दिया गया था, और इसे आज रिजर्व बैंक की वेबसाइट पर अपलोड किया गया।

स्वामीनाथन ने कहा कि सिर्फ रणनीति नहीं, बल्कि संस्कृति किसी संस्थान को लंबे समय तक बनाए रखती है। उन्होंने कहा कि ग्राहकोन्मुख होना, नैतिकता, टीम वर्क, पारदर्शिता और स्वामित्व को बैंकों के दैनिक आचरण में होना चाहिए।  ग्राहक पर केंद्रित होने के मसले पर उन्होंने कहा कि नीतियां बेहतरीन होनी चाहिए, लेकिन साथ ही जमीनी स्तर पर कर्मचारियों को ही ग्राहकों से मिलना जुलना होता है।

Advertisement
First Published - February 12, 2026 | 4:53 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement