facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

नकदी तंगी की आहट, RBI ने बढ़ाई VRR नीलामी की राशि

Advertisement

अग्रिम कर और जीएसटी भुगतान से बाजार से नकदी निकलने के अनुमान के बीच राशि 7,500 करोड़ से बढ़ाकर 1.5 लाख करोड़ रुपये

Last Updated- December 16, 2025 | 8:18 AM IST
RBI

भारतीय रिजर्व बैंक ने मंगलवार को होने जा रही 10 दिन की वैरिएबल रेट रीपो नीलामी की अधिसूचित राशि दोगुना करके 7,500 करोड़ रुपये से 1.5 लाख करोड़ रुपये कर दी है। सोमवार को केंद्रीय बैंक ने यह जानकारी दी।

रिजर्व बैंक ने एक विज्ञप्ति में कहा कि नकदी की मौजूदा और उभरती हुई स्थिति को देखते हुए 10 दिन की वीआरआर नीलामी की अधिसूचित राशि बढ़ाने का फैसला किया गया है।

बाजार के हिस्सेदारों ने कहा कि वीआरआर राशि दोगुनी करने का फैसला अग्रिम कर और वस्तु एवं सेवा कर संग्रह की निकासी को देखते हुए किया गया है, जो अनुमानित रूप से 2 लाख करोड़ रुपये है। सामान्यतया हर तिमाही के अंत में अग्रिम कर का भुगतान आखिरी महीने की 15 तारीख को होता है और जीएसटी कर का भुगतान हर महीने की 20-21 तारीख को होता है।

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक में मुख्य अर्थशास्त्री गौरा सेन गुप्ता ने कहा कि 15 दिसंबर को अग्रिम कर संग्रह होना है, जिससे सामान्यतया व्यवस्था से 1 लाख करोड़ रुपये नकदी निकलेगी। इस बीच जीएसटी भुगतान भी होना है, जिससे करीब 20 दिसंबर तक 1 लाख करो़ड़ रुपये नकदी बाजार से निकलेगी। बहरहाल सरकारी व्यय माह के अंत तक ही बढ़ने की संभावना है।

Advertisement
First Published - December 16, 2025 | 8:18 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement