facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

RBI ने देश के तीन बड़े बैंकों पर ठोका 10.34 करोड़ रुपये का जुर्माना, ‘इस’ वजह से की कार्रवाई

Advertisement

चेन्नई स्थित सार्वजनिक क्षेत्र के इंडियन ओवरसीज बैंक पर कर्ज संबंधित निर्देशों के उल्लंघन के लिए एक करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया।

Last Updated- November 24, 2023 | 8:24 PM IST
Reserve Bank of India, RBI MPC Meet Highlights

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने देश के तीन बड़े बैंकों पर नियमों के उल्लघंन को लेकर बड़ी कार्रवाई की है और साथ ही जुर्माना भी लगाया है।

आरबीआई ने शुक्रवार को कई रेगुलेटरी नियमों के उल्लंघन को लेकर सिटी बैंक , Bank of Baroda और इंडियन ओवरसीज बैंक पर कुल 10.34 करोड़ रुपये का जुर्माना ठोका है।

CitiBank पर सबसे ज्यादा 5 करोड़ रुपये का जुर्माना

रिजर्व बैंक ने एक बयान में कहा कि जमाकर्ता शिक्षा और जागरूकता फंड योजना से संबंधित नियमों और फाइनेंशियल सर्विस की आउटसोर्सिंग पर कोड ऑफ कंडक्ट का पालन नहीं करने के लिए सिटीबैंक एनए पर सबसे ज्यादा पांच करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

बैंक ऑफ बड़ौदा पर 4.34 करोड़ रुपये का जुर्माना

एक अन्य प्रेस रिलीज में आरबीआई ने कहा गया है कि कर्ज को लेकर ‘सेंट्रल रिपोजिटरी’ के गठन और अन्य मामलों से जुड़े कुछ निर्देशों के उल्लंघन के लिए पब्लिक सेक्टर के बैंक ऑफ बड़ौदा पर भी 4.34 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया।

इसके अलावा, चेन्नई स्थित सार्वजनिक क्षेत्र के इंडियन ओवरसीज बैंक पर कर्ज संबंधित निर्देशों के उल्लंघन के लिए एक करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया।

रिजर्व बैंक ने तीनों मामलों के बारे में कहा कि जुर्माना नियामक अनुपालन में हुई कमियों पर आधारित है। इसका उद्देश्य बैंकों द्वारा अपने ग्राहकों के साथ किए गए किसी भी लेनदेन या समझौते की वैधता को प्रभावित करना नहीं है।

पिछले सप्ताह Axis Bank पर भी हुई थी कार्रवाई

भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank) ने पिछले सप्ताह प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक (Axis Bank) पर भी कार्रवाई करते हुए लगभग एक करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया था।

रिजर्व बैंक की तरफ से यह कार्रवाई उसकी तरफ से दो नवंबर को जारी एक नोटिस के आधार पर की गई है। केंद्रीय बैंक ने कुछ निर्देशों का पालन न करने को लेकर एक्सिस बैंक पर 90.93 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था।

आरबीआई ने अपने बयान में कहा था कि “रिजर्व बैंक की तरफ से ‘भारतीय रिजर्व बैंक (अपने ग्राहक को जानें) (KYC) दिशानिर्देश, 2016 का पालन नहीं करने को लेकर यह कार्रवाई की गई है।”

(पीटीआई के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - November 24, 2023 | 8:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement