facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

RBI ने नकदी देने पर पर लगाई लगाम मगर जून में गोल्ड लोन की मांग तेज, रेटिंग एजेंसी ने बताई वजह

Advertisement

रेटिंग एजेंसी क्रिसिल की एक रिपोर्ट के मुताबिक एनबीएफसी के गोल्ड लोन को सोने की कीमत में तेजी से सहारा मिला है।

Last Updated- August 16, 2024 | 11:46 PM IST
Gold and silver boom in 2024, investors get excellent return of 29%; The rise will continue further 2024 में सोना-चांदी का जलवा, निवेशकों को मिला 29% का शानदार रिटर्न; आगे भी जारी रहेगी तेजी

भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा नकदी देने पर लगाम लगाने के बावजूद जून महीने में गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (NBFC) के गोल्ड लोन में मजबूत वृद्धि हुई है। रेटिंग एजेंसी क्रिसिल की एक रिपोर्ट के मुताबिक एनबीएफसी के गोल्ड लोन को सोने की कीमत में तेजी से सहारा मिला है। इसके अलावा मजबूत जोखिम प्रबंधन गतिविधियों के कारण एनबीएफसी पिछले कुछ हफ्तों में सोने की कीमत में प्रतिकूल उतार-चढ़ाव का सामना करने के मामले में अच्छी स्थिति में हैं।

क्रिसिल रेटिंग्स में सीनियर डायरेक्टर अजित वलूनी ने कहा, ‘वृद्धि के शुरुआती साक्ष्य जून 2024 में दिए गए ऋण में देखा गया, जब यह पहले की तिमाही में दिए गए औसत मासिक ऋण से 12 प्रतिशत ज्यादा था। अगर एक बड़े एनबीएफसी को निकाल दिया जाए तो यह 23 प्रतिशत था।’

क्रिसिल ने कहा है कि इन एनबीएफसी की जोखिम प्रबंधन की स्थिति अच्छी होने के कारण सोने के दाम में विपरीत उतार-चढ़ाव का सामना करने में सफल रही हैं, भले ही रिजर्व बैंक ने गोल्ड लोन पर नकदी देने को लेकर दिशानिर्देश जारी किए हैं।

Advertisement
First Published - August 16, 2024 | 10:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement