facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

RBI ने अस्पतालों और शिक्षण संस्थानों में UPI भुगतान की सीमा 5 लाख रुपये तक बढ़ाई

Advertisement

UPI के जरिये 5 लाख रुपये तक कर सकेंगे भुगतान

Last Updated- December 08, 2023 | 11:20 PM IST
UPI payment

भारतीय रिजर्व बैंक ने अस्पतालों और शिक्षण संस्थानों में UPI के जरिए भुगतान को प्रोत्साहित करने के लिए इन जगहों पर UPI भुगतान की सीमा प्रति लेनदेन एक लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दी।

अभी कुछ श्रेणियों के लिए यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) लेनदेन की सीमा एक लाख रुपये तक सीमित है, जिसमें पूंजी बाजार व कुछ संग्रह मसलन क्रेडिट कार्ड भुगतान, कर्ज का पुनर्भुगतान और बीमा आदि शामिल नहीं हैं, जहां लेनदेन की सीमा 2 लाख रुपये रखी गई है।

नियामक ने एक बयान में कहा, चिकित्सा व शिक्षण सेवाओं में UPI के इस्तेमाल को प्रोत्साहित करने के लिए इन जगहों पर भुगतान की सीमा प्रति लेनदेन एक लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये करने का प्रस्ताव है। अलग से निर्देश जल्द ही जारी किए जाएंगे। UPI के जरिए लेनदेन की सीमा बढ़ाए जाने के नियामक के कदम पर अस्पताल और शिक्षण उद्योग ने खुशी जताई है।

फोर्टिस हेल्थकेयर लिमिटेड के मुख्य वित्तीय अधिकारी विवेक कुमार गोयल ने कहा, अग्रणी स्वास्थ्य सेवा प्रदाता होने के नाते फोर्टिस हेल्थकेय इसे सकारात्मक प्रगति के तौर पर देख रहा है, जो भुगतान की प्रक्रियाओं को बेहतर बनाएगा और पारदर्शिता भी सुनिश्चित करेगा। भुगतान की सीमा में खासी बढ़ोतरी बड़े लेनदेन को लेकर प्रगतिवाद कदम है, खास तौर से स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में।

वित्तीय क्षेत्र की कंपनियों का मानना है कि लेनदेन की सीमा में बढ़ोतरी से इस्तेमाल करने वालों को उस तरह से बड़े भुगतान में मदद मिलेगी, जो वक्त के प्रति संवेदी हो।

भुगतान व बैंकिंग समाधान प्रदाता सर्वत्र टेक्नोलॉजिज के संस्थापक व प्रबंध निदेशक मंदर अगाशे ने कहा, आसान भुगतान की पेशकश के चलते UPI न सिर्फ छोटी कीमत वाले लेनदेन के लिए भुगतान के तरजीही जरिये के तौर पर उभर रहा है बल्कि बड़े लेनदेन के लिए भी।

लेनदेन की सीमा अब अवरोध नहीं रह जाएगी, जो UPI के इस्तेमाल से यूजर को रोकता है, खास तौर से जब भुगतान की प्रकृति आपात स्थिति वाली हो।

इसी तरह एडटेक सेक्टर के प्रतिभागियों को उम्मीद है कि यह घोषणा डिजिटल अपस्किलिंग व ऑनलाइन एजुकेशन के क्षेत्र पर भी लागू होगी।

Advertisement
First Published - December 8, 2023 | 10:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement