facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

RBI का बैंकों और NBFCs को निर्देश, लाइसेंस या अन्य अप्रवूल के लिए 1 मई से PRAVAAH पोर्टल का करना होगा इस्तेमाल

Advertisement

PRAVAAH का उद्देश्य एक ऐसा इंटीग्रेटेड, सिक्योर और सुगम प्लेटफॉर्म प्रदान करना है जहां व्यक्ति और कंपनियां RBI से विभिन्न प्रकार की अनुमतियों के लिए आवेदन कर सकें।

Last Updated- April 29, 2025 | 1:41 PM IST
Reserve Bank of India

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि 1 मई 2025 से सभी बैंक, फाइनेंस कंपनियां और अन्य विनियमित संस्थाएं किसी भी प्रकार की अनुमति, लाइसेंस और अनुमोदन के लिए आवेदन केवल PRAVAAH पोर्टल के माध्यम से ही करेंगी। सोमवार (28 अप्रैल) को जारी एक आधिकारिक बयान में केंद्रीय बैंक ने कहा, “1 मई 2025 से प्रभावी रूप से, सभी बैंकों, फाइनेंस कंपनियों और विनियमित संस्थाओं को सलाह दी जाती है कि वे रिजर्व बैंक को रेगुलेटरी अनुमति, लाइसेंस और अनुमोदन के लिए अपने आवेदन PRAVAAH पोर्टल पर पहले से उपलब्ध एप्लीकेशन फॉर्म का उपयोग करते हुए जमा करें।”

रिजर्व बैंक ने आगे कहा, “सभी विनियमित संस्थाओं को उपरोक्त निर्देशों का पालन करने की सलाह दी जाती है। पोर्टल तक पहुंचने, आवेदन जमा करने और उनकी स्थिति को ट्रैक करने से संबंधित निर्देश आदि पोर्टल पर ही उपलब्ध हैं।”

Also read: Pahalgam Terror Attack: राहुल गांधी, खड़गे ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र- संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग

PRAVAAH क्या है?

PRAVAAH का पूरा नाम है Platform for Regulatory Application, Validation and Authorization। यह एक सुरक्षित वेब-आधारित पोर्टल है, जिसे भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 28 मई 2024 को लॉन्च किया था। PRAVAAH का उद्देश्य एक ऐसा इंटीग्रेटेड, सिक्योर और सुगम प्लेटफॉर्म प्रदान करना है जहां व्यक्ति और कंपनियां RBI से विभिन्न प्रकार की अनुमतियों के लिए आवेदन कर सकें।

RBI की 11 अप्रैल की प्रेस रिलीज के अनुसार, PRAVAAH पोर्टल को अपनाने की प्रक्रिया में लगातार प्रगति देखी गई है और अब तक इसके माध्यम से 3000 से ज्यादा आवेदन जमा किए जा चुके हैं। यह पोर्टल आवेदनों को डिजिटल तरीके से जमा करने की सुविधा प्रदान करता है और आवेदक पोर्टल के माध्यम से एसएमएस और ईमेल के जरिए अपने आवेदन की स्थिति की निगरानी भी कर सकते हैं।

वर्तमान में पोर्टल पर उपयोग के लिए 108 फॉर्म उपलब्ध हैं और आवश्यकता के अनुसार आगे और फॉर्म भी जोड़े जाएंगे। पोर्टल पर एक ऐसी सुविधा भी मौजूद है, जिसके जरिए आवेदक आरबीआई द्वारा मांगी गई अतिरिक्त जानकारी या स्पष्टीकरण भी जमा कर सकते हैं। रिजर्व बैंक समयबद्ध तरीके से अपने निर्णय की जानकारी भी PRAVAAH पोर्टल के माध्यम से ही देगा।

Advertisement
First Published - April 29, 2025 | 12:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement