facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

RBI ने डिप्टी गवर्नर पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए

Advertisement

RBI में डिप्टी गवर्नर पद के लिए 25 वर्ष के अनुभव के साथ 60 वर्ष से कम उम्र के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं; चयनित अभ्यर्थी को 2.25 लाख रुपये का मासिक वेतन मिलेगा।

Last Updated- November 04, 2024 | 10:01 PM IST
RBI

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने सोमवार को केंद्रीय बैंक में डिप्टी गवर्नर के पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए। आरबीआई के नोट के अनुसार डिप्टी गवर्नर के पद के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार के पास अनिवार्य रूप से न्यूनतम 25 वर्ष का लोक प्रशासन में अनुभव होना चाहिए जिसमें भारत सरकार में सचिव या उसके समकक्ष पद पर भूमिकाएं हो सकती हैं।

वैकल्पिक रूप से उम्मीदवार के पास भारतीय या अंतरराष्ट्रीय सार्वजनिक वित्तीय संस्थान में 25 वर्ष तक कार्य करने का अनुभव हो सकता है या उसने राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संबंधित क्षेत्रों में असाधारण योग्यता या मजबूत ट्रैक रिकॉर्ड प्रदर्शित किया हो।

इसके अलावा उम्मीदवार की आयु 1 जनवरी, 2025 को 60 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरबीआई के नोट के अनुसार यह नियुक्ति तीन वर्ष की अवधि के लिए होगी और अभ्यर्थी पुन: नियुक्ति के लिए योग्य होगा। इस पद के लिए 2.25 लाख रुपये प्रति माह का वेतन व भत्ता मिलेगा।

Advertisement
First Published - November 4, 2024 | 10:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement