facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

RBI ने RTGS और NEFT में लाभार्थी के नाम सत्यापन की सुविधा का प्रस्ताव रखा

Advertisement

"राशि भेजने से पहले प्राप्तकर्ता के नाम की पुष्टि से गलत क्रेडिट और धोखाधड़ी के मामलों में होगी कमी

Last Updated- October 09, 2024 | 10:37 PM IST
RBI

आरटीजीएस और एनईएफटी के जरिये रकम भेजने वाला अब इसके प्राप्तकर्ता के नाम का सत्यापन कर सकेगा। भारतीय रिजर्व बैंक ने बुधवार को ऐसी सुविधा का प्रस्ताव रखा। यूपीआई और आईएमपीएस जैसी भुगतान प्रणालियां रकम भेजने वाले को भुगतान से पहले प्राप्तकर्ता के नाम का सत्यापन करने की सुविधा देती हैं।

आरटीजीएस और एनईएफटी सिस्टम के लिए ऐसी ही सुविधा देने के अनुरोध पर आरबीआई ने रकम भेजने वाले के लिए यह सुविधा देने का प्रस्ताव रखा है। मौद्रिक नीति समिति के बयान के दौरान आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि आरटीजीएस और एनईएफटी के जरिये रकम भेजने वाला भुगतान से पहले लाभार्थी खाताधारक के नाम का सत्यापन कर सकेगा। इसके लिए बेनिफिशयरी अकाउंट नेम लुक-अप फैसिलिटी शुरू करने का प्रस्ताव किया गया है।

दास ने कहा कि रकम भेजने वाला लाभार्थी का खाता नंवबर और शाखा का आईएफएससी कोड दे सकता है। इसके बाद लाभार्थी का नाम सामने आ जाएगा। इस सुविधा से ग्राहकों का भरोसा बढ़ेगा क्योंकि इसके कारण गलत क्रेडिट और धोखाधड़ी की संभावना कम हो जाएगी। इस संबंध में विस्तृत दिशानिर्देश अलग से जारी किए जाएंगे।

Advertisement
First Published - October 9, 2024 | 10:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement