facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

वित्तीय प्रणाली में टी20 की गति और टेस्ट की मजबूती साथ-साथ जरूरी, तकनीक से बढ़ी प्रतिस्पर्धा: स्वामीनाथन जे.

Advertisement

स्वामीनाथन ने कहा कि तकनीक ने बैंकों, गैर बैंकों और बड़ी वित्तीय कंपनियों की सीमाओं को धुंधरा कर दिया है

Last Updated- December 01, 2025 | 10:05 PM IST
RBI Deputy Governor Swaminathan J
भारतीय रिजर्व बैंक  के डिप्टी गवर्नर स्वामीनाथन जे. | फाइल फोटो

भारतीय रिजर्व बैंक  के डिप्टी गवर्नर स्वामीनाथन जे. ने सोमवार को कहा कि भारत की वित्तीय प्रणाली में मजबूती के साथ तेजी से आगे बढ़ने का मिश्रण होना चाहिए। वित्तीय प्रणाली में क्रिकेट के टी 20 की तर्ज पर नवाचार और ऊर्जा हो लेकिन इसमें टेस्ट क्रिकेट की तरह मजबूती व समझदारी हो। उन्होंने कहा कि संस्थान न केवल तेजी से आगे बढ़ें बल्कि दशकों तक डटे रहें।  

स्वामीनाथन ने स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक  के कार्यक्रम में कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक बैंकों को साझेदार के रूप में देखता है। उन्होंने कहा, ‘हमारी भूमिका अंपायर की तरह है: हम नियम निर्धारित करते हैं और उनकी व्याख्या करते हैं। खेल की निगरानी करते हैं। ’

उन्होंने कहा कि बैंकों को ग्राहकों की अच्छी सेवा करके, जोखिमों का विवेकपूर्ण प्रबंधन करके और विकास को समर्थन देकर रन बनाने चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि मजबूत शासन, नैतिक संस्कृति और उद्देश्य की स्पष्ट समझ संस्थानों को चक्रों से निपटने, झटकों को झेलने और लंबी अवधि में अपने ग्राहकों और अर्थव्यवस्था की सेवा करने में सक्षम बनाती है।

स्वामीनाथन ने कहा कि तकनीक ने बैंकों, गैर बैंकों और बड़ी वित्तीय कंपनियों की सीमाओं को धुंधरा कर दिया है। उन्होंने चेतावनी दी, ‘अब केवल बैंकों के बीच ही प्रतिस्पर्धा नहीं है। यह ग्राहकों के फोन पर रहने वाला ऐप भी हो सकता है। दुनिया में प्रतिष्ठा का जोखिम और भी बढ़ गया है जहां सूचना और गलत सूचना तुरंत फैल जाती है। किसी एक ग्राहक की शिकायत को ढंग से नहीं हल किया गया तो यह कुछ घंटे में सार्वजनिक मुद्दा बन सकता है।

Advertisement
First Published - December 1, 2025 | 9:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement