facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

‘डिजिटल लोन की रफ्तार में छिपा है जोखिम’, RBI के डिप्टी गवर्नर ने फिनटेक कंपनियों को चेताया

Advertisement

आरबीआई के डिप्टी गवर्नर ने चेतावनी दी है कि बिना उचित मूल्यांकन के डिजिटल लोन बांटने से कर्ज का संकट बढ़ सकता है और वित्तीय स्थिरता खतरे में पड़ सकती है

Last Updated- March 10, 2026 | 10:28 PM IST
RBI Deputy Governor Swaminathan J
भारतीय रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर स्वामीनाथन जे | फाइल फोटो

भारतीय रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर स्वामीनाथन जे ने कहा कि डिजिटल ऋण और प्लेटफॉर्म-आधारित मॉडलों से ऋण देने की गति और सुविधा से उधारकर्ताओं को महत्त्वपूर्ण लाभ मिले हैं। हालांकि उन्होंने यह भी चेताया कि यदि ऋण का उचित मूल्यांकन न किया जाए तो इससे जोखिम भी जुड़े हैं।

उन्होंने कहा, ‘डिजिटल ऋण और प्लेटफॉर्म-आधारित मॉडल तेजी का तेजी से विस्तार हुआ हैं। इसका कारण यह है कि वे गति और सुविधा प्रदान करते हैं। यह वास्तविक लाभ भी है। लेकिन ऋण किसी अन्य नियमित लेन-देन की तरह नहीं है। ऋण आजीविका को मजबूत कर सकता है। लेकिन यदि उचित मूल्यांकन न किया जाए तो यह अत्यधिक ऋणग्रस्तता से संकट को और गहरा कर सकता है।’

उन्होंने यह भी बताया कि डिजिटलीकरण वित्त की पहुंच और गति का विस्तार कर रहा है, वहीं यह कमजोरियों को भी बढ़ा रहा है। इसलिए यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि डिजिटल वित्त उन लाभों को बढ़ाए जो उपयोगी हैं – उपयोगी वित्तीय समावेशन, जिम्मेदार नवाचार और  वित्तीय प्रणाली जो लचीलेपन व स्थिरता का समर्थन करती है। स्वामीनाथन ने 6 मार्च को पुणे में आयोजित सम्मेलन में कहा, ‘डिजिटल वित्त और स्थिरता विनियमन, प्रौद्योगिकी, व्यावसायिक प्रोत्साहन और मानवीय व्यवहार के परस्पर संबंध पर आधारित हैं। प्रगति के लिए नियामकों, वित्तीय संस्थानों, फिनटेक कंपनियों, शोधकर्ताओं और नागरिक समाज के बीच सहयोग जरूरी है।’

उन्होंने यह भी कहा कि नवाचार का स्वागत है, लेकिन निष्पक्षता अनिवार्य है। उन्होंने कहा, ‘पारदर्शी मूल्य निर्धारण, स्पष्ट निर्णय, सम्मानजनक वसूली और मजबूत निवारण तंत्र, ये सभी डिजिटल ऋण मॉडलों में समाहित होने चाहिए।’ उन्होंने डिजिटल वित्त में लैंगिक असमानता को प्रमुख चिंता के रूप में उठाया। उन्होंने कहा कि इस अंतर को पाटने के लिए केवल उपकरणों की उपलब्धता या कनेक्टिविटी में सुधार से कहीं अधिक की आवश्यकता होगी। इसके लिए महिलाओं की वित्तीय और डिजिटल क्षमताओं का निर्माण करना है। साथ ही डिजिटल वित्तीय यात्राओं में गोपनीयता और सुरक्षा को मजबूत करना आवश्यक होगा।

Advertisement
First Published - March 10, 2026 | 10:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement