facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

नाबालिगों के बैंक खातों पर RBI की नई गाइडलाइन: अभिभावक के साथ किसी भी उम्र में खोला जा सकेगा खाता

Advertisement

किसी भी उम्र के नाबालिग अपने प्राकृतिक या कानूनी अभिभावक के माध्यम से बचत और सावधि जमा खातों का परिचालन कर सकेंगे।

Last Updated- April 21, 2025 | 10:40 PM IST
Reserve Bank of India

भारतीय रिजर्व बैंक ने नाबालिगों के जमा खाते खोलने और परिचालन के लिए व्यापक मानदंड जारी किए हैं, जो वाणिज्यिक और सहकारी बैंकों सहित नियमन के दायरे में आने वाली बैंकिंग संस्थाओं पर लागू होंगे। रिजर्व बैंक ने मौजूदा दिशानिर्देशों को युक्तिसंगत और सुसंगत बनाने के लिए नियमों की समीक्षा कर मानदंड जारी किए हैं। 

किसी भी उम्र के नाबालिग अपने प्राकृतिक या कानूनी अभिभावक के माध्यम से बचत और सावधि जमा खातों का परिचालन कर सकेंगे। रिजर्व बैंक ने कहा कि वे  अभिभावक के रूप में अपनी माता के साथ ऐसे खाते खोल सकेंगे। संशोधित मानक 21 अप्रैल, 2025 से लागू होंगे। बैंकों को यह सुनिश्चित करना होगा कि नाबालिगों के खाते, चाहे वे स्वतंत्र रूप से या अभिभावक के माध्यम से चल रहे हों, उसमें से अतिरिक्त निकासी की अनुमति न हो और इसमें हमेशा क्रेडिट बैलेंस बना रहना चाहिए। बैंकों को नाबालिगों के जमा खाते खोलने के लिए ग्राहक की समुचित जांच करनी होगी तथा नियामक मानदंडों के अनुरूप समय समय पर जांच पड़ताल करनी होगी।

खाताधारकों के वयस्क होने पर बैंकों को नए परिचालन निर्देश और नमूना हस्ताक्षर प्राप्त करने होंगे और उन्हें रिकॉर्ड में रखना होगा। इसके अलावा, यदि खाता अभिभावक द्वारा संचालित किया जाता है, तो शेष राशि की पुष्टि की जानी चाहिए।

इसमें कहा गया है कि बैंकों को नाबालिग खाताधारकों के वयस्क होने, उससे संबंधित जरूरतों को पूरा करने के लिए खाताधारकों को सूचित करने की अग्रिम कार्रवाई करनी होगी। 

Advertisement
First Published - April 21, 2025 | 10:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement