facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

RBI शहरी सहकारी बैंकों के लिए पूंजी जुटाने के नए मानकों पर लाएगा चर्चा पत्र

Advertisement

शेयर जारी कर पूंजी जुटाने के विकल्पों पर मिलेगी लचीलापन, यूसीबी के विकास को बढ़ावा

Last Updated- October 09, 2024 | 10:37 PM IST
RBI

शहरी सहकारी बैंकों (यूसीबी) के लिए प्रीमियम पर शेयर जारी कर पूंजी जुटाने के नए विकल्पों के मानक आएंगे। इन्हें भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के चर्चा पत्र में स्पष्ट किया जाएगा जिससे संसाधन जुटाने में लचीलापन आएगा और क्षेत्र के विकास को बढ़ावा मिलेगा।

आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि शहरी सहकारी बैंकों को पूंजी जुटाने के लिए अधिक स्वायत्तता और अवसर प्रदान करने के लिए हितधारकों से फीडबैक और सुझाव के लिए ‘कैपिटल रेजिंग एवेन्यूज’ पर चर्चा पत्र जारी किया जाएगा।

आरबीआई ने विकासात्मक एवं नियामकीय नीतियों से संबंधित बयान में कहा कि इस मुद्दे पर शुरुआती दिशा-निर्देश और यूसीबी के लिए शेयर पूंजी एवं प्रतिभूतियों के नियम 2022 में जारी किए गए थे। इनका मकसद बैंकिंग नियमन (संशोधन) अधिनियम, 2020 के अनुरूप बदलाव लाना था। आरबीआई ने मौद्रिक नीति समीक्षा के साथ विकासात्मक और नियामक नीतियों पर एक बयान में कहा कि हालांकि इन दिशा-निर्देशों में नए लागू पूंजी संबंधित प्रावधान शामिल नहीं हैं।

नैशनल अर्बन को-ऑपरेटिव फाइनैंस ऐंड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (एनयूसीएफडीसी) के मुख्य कार्याधिकारी प्रभात चतुर्वेदी ने कहा कि पूंजी जुटाने के विकल्पों पर ध्यान केंद्रित करना इन संस्थानों के स्थायित्व और वृद्धि के लिए महत्वपूर्ण है। नियामक इन बैंकों को भारतीय वित्तीय तंत्र का अभिन्न हिस्सा बनाने, उनकी प्रतिस्पर्धी क्षमता बढ़ाने और अपने ग्राहकों की सेवा करने के लिए उनकी क्षमता बढ़ाने की दिशा में काम कर रहा है।

वर्ष 2021 में पूर्व डिप्टी गवर्नर एन एस विश्वनाथन की अध्यक्षता में यूसीबी पर गठित विशेषज्ञ पैनल ने इन प्रावधानों पर अपनी सिफारिशों के माध्यम से बड़े सुझाव दिए थे। आरबीआई ने नए पूंजी संबंधित प्रावधानों पर विशेषज्ञ समिति की सिफारिशों पर अमल के लिए एक कार्य समूह नियुक्त किया था।

विश्वनाथन समिति ने बेहद कम कूपन दर और 20 साल की परिपक्वता के साथ रिडीमेबल प्रिफरेंस शेयर जारी करने की व्यवहार्यता की समीक्षा का सुझाव दिया था। यह वोटिंग अधिकार के बिना भी हो सकता है।

 

Advertisement
First Published - October 9, 2024 | 10:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement