facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

RBI का बड़ा कदम: 2 लाख करोड़ रुपये की ओवरनाइट वीआरआर नीलामी 24 जनवरी को

Advertisement

नकदी संकट से निपटने के लिए आरबीआई ने 14 दिन की वीआरआर नीलामी के जरिए 1.75 लाख करोड़ रुपये की नकदी डालने की योजना बनाई

Last Updated- January 23, 2025 | 11:04 PM IST
RBI MPC

भारतीय रिजर्व बैंक शुक्रवार को 2 लाख करोड़ रुपये का ओवरनाइट वैरिएबल रेट रीपो (वीआरआर) की नीलामी करेगा। इसके अतिरिक्त, बैंकिंग नियामक उसी रोज 14 दिन वाला वीआरआर ऑक्शन का आयोजन करेगा ताकि बैंकिंग सिस्टम में 1.75 लाख करोड़ रुपये की नकदी डाली जा सके।

नकदी के मौजूदा व उभरते हालात के समाधान के लिए आरबीआई ने ऐलान किया था कि वह मुंबई में सभी कार्यदिवस पर वीआरआर नीलामी का आयोजन करेगा। पहली नीलामी में अधिसूचित रकम 50,000 करोड़ रुपये थी, जिसे बाद वाली नीलामियों में बढ़ाते-बढ़ाते 1.25 लाख करोड़ रुपये पर पहुंचा दी गई। आरबीआई के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, बुधवार को नकदी की कमी 2.87 लाख करोड़ रुपये थी।

नकदी की मौजूदा स्थिति के समाधान के लिए रिजर्व बैंक ने दो ओवरनाइट वीआरआर नीलामी का आयोजन किया और इसके लिए अधिसूचित रकम क्रमश: 1.25 लाख करोड़ रुपये व 50,000 करोड़ रुपये थी। दूसरी नीलामी में बैंकों ने 20,668 करोड़ रुपये की बोली जमा कराई। पहली नीलामी में मांग ज्यादा थी और कुल बोली 1.69 लाख करोड़ रुपये की मिली। एक डीलर ने कहा, दूसरी वीआरआर नीलामी की घोषणा तब की गई जब पहली में ज्यादा मांग देखने को मिली। हमें उम्मीद है कि सिस्टम में नकदी की किल्लत को देखते हुए वीआरआर नीलामी में मांग ऊची रहेगी।

Advertisement
First Published - January 23, 2025 | 11:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement