facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

RBI के नए कदम से 10-15 साल के स्टेट बॉन्ड की मांग में होगी जबरदस्त उछाल, निवेशकों के लिए नया अवसर

Advertisement

इस कदम का उद्देश्य बीमा कोष जैसे दीर्घावधि निवेशकों का विभिन्न चक्रों के दौरान ब्याज दर जोखिम में मदद करना है।

Last Updated- April 27, 2025 | 9:56 PM IST
SEBI Indian Bond Market
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

भारतीय रिजर्व बैंक के बॉन्ड फॉरवर्ड के मानदंड 2 मई से लागू होने जा रहे हैं। इनसे 10-15 साल के राज्य बॉन्डों की मांग में जबरदस्त उछाल की उम्मीद है। बाजार के भागीदारों के अनुसार लंबी अवधि के बॉन्ड की तुलना में इस खंड में यील्ड का अंतर ज्यादा है। केंद्रीय बैंक ने सरकारी प्रतिभूतियों के बॉन्ड वायदा के इस्तेमाल की इजाजत दे दी है। इसके तहत वित्तीय अनुबंध करने वाले दो पक्ष सरकारी बॉन्ड को आगे की तारीख पर निर्धारित मूल्य पर खरीद या बेच सकते हैं। इससे दीर्घावधि निवेशकों सहित बाजार के भागीदार नकदी प्रवाह और ब्याज दर जोखिम का प्रबंधन कर सकेंगे। 

भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने फरवरी की मौद्रिक नीति में इसकी शुरुआत की थी। यह पहल बाजार प्रतिभागियों के लिए उपलब्ध ब्याज दर डेरिवेटिव योजनाओं का विस्तार करने के लिए की गई है जिससे कि वे ब्याज दर जोखिम का प्रबंधन कर सकें।

इस कदम का उद्देश्य बीमा कोष जैसे दीर्घावधि निवेशकों का विभिन्न चक्रों के दौरान ब्याज दर जोखिम में मदद करना है। इससे सरकारी प्रतिभूतियों से जुड़े डेरिवेटिव का उचित मूल्य मिल सकेगा। निजी बैंक के एक ट्रेजरी ने बताया, ‘फॉरवर्ड कॉन्ट्रैक्ट से जुड़े एसडीएल (राज्यों के विकास ऋणों) की मांग बढ़ेगी।’ उन्होंने बताया, ‘मुझे 30 से 40 वर्ष और अधिक अवधि की बॉन्ड की तुलना में 10 से 15 साल के बॉन्डों की अधिक मांग नजर आती है।’ 

10 वर्षीय राज्य बॉन्ड और 10 वर्षीय सरकारी बॉन्ड के बेंचमार्क के बीच यील्ड का अंतर 29 आधार अंक है। फॉरवर्ड रेट समझौतों (एफआरए) में प्रतिभूतियों की कोई भौतिक डिलिवरी नहीं होती है। एफआरए के विपरीत बीमा कंपनियां हेजिंग के उद्देश्य के लिए बॉन्ड फॉरवर्ड का इस्तेमाल करती हैं और बॉन्डों की सीधे डिलिवरी ले सकती हैं। इससे पहले बेंचमार्क दरों को रद्द करके निपटान किया जाता था।  

कोटक लाइफ इंश्योरेंस के कार्यकारी उपाध्यक्ष चर्चिल भट्ट ने बताया, ‘बीमा कंपनियों के लिए बॉन्ड फॉरवर्ड हेज का पसंदीदा तरीका होगा क्योंकि हम अंतिम निवेशकों की तरह बॉन्ड फॉरवर्ड के साथ संपत्ति की डिलीवरी प्राप्त करते हैं।’

उन्होंने बताया, ‘बॉन्ड एफआरए से हमारी जरूरत पूरी हो गई थी। हालांकि अनुबंध नकद में निपटाए गए थे। लिहाजा हमें बाजार से अंतर्निहित परिसंपत्ति खरीदनी पड़ी थीं। हम निवेशकों के रूप में हेज के साधन पसंद करेंगे जो हमें परिसंपत्तियां खरीदने में भी मदद करे।’ विशेषज्ञों ने बताया कि वायदा अनुबंधों पर नियामकीय घोषणा से मूल्य निर्धारण में सुधार होगा और बाजार भागीदार का विस्तार होगा। 

Advertisement
First Published - April 27, 2025 | 9:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement