facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

RBI का जोखिम भार में राहत का फैसला, 4 लाख करोड़ रुपये की अतिरिक्त ऋण योग्य निधि संभव

Advertisement

एनबीएफसी और एमएफआई को बैंक ऋण पर जोखिम भार में कटौती से आर्थिक वृद्धि को मिलेगी रफ्तार

Last Updated- February 26, 2025 | 11:06 PM IST
RBI

भारतीय रिजर्व बैंक के गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) और सूक्ष्म वित्त संस्थानों (एमएफआई) को दिए जाने वाले ऋण पर जोखिम भार के मामले में रियायत देने को आर्थिक वृद्धि को मदद देने वाले विवेकपूर्ण उपाय के तौर पर देखा जा रहा है। इससे समग्र स्तर पर बैंकिंग प्रणाली के लिए 20-30 आधार अंक या 40,000 करोड़ रुपये की पूंजी उपलब्ध होगी, जो 4 लाख करोड़ रुपये की अतिरिक्त ऋण योग्य निधि में तब्दील हो जाएगी।

रिजर्व बैंक ने नवंबर, 2023 में एनबीएफसी को दिए जाने वाले बैंक ऋण पर जोखिम भार 100 फीसदी से बढ़ाकर 125 फीसदी कर दिया था। लेकिन रिजर्व बैंक ने मंगलवार को एनबीएफसी को दिए जाने वाले बैंकों के ऋण पर पहले लगने वाले जोखिम भार को फिर से लागू कर दिया है। यह 1 अप्रैल से लागू होगा। बैंकों के माइक्रो ऋण पर उसकी प्रकृति के अनुसार 125 फीसदी की जगह 75 फीसदी या 100 फीसदी जोखिम भार होगा।

नोमूरा के अनुसार भारत खास तौर पर उपभोक्ता मांग को तेजी से बढ़ाने के लिए अधिक समन्वयात्मक नीति अपना रहा है। तरक्की को रफ्तार देेने के लिए राजकोषीय, मौद्रिक, नकदी और व्यापक अर्थव्यवस्था में विवेकपूर्ण तरीके अपनाए गए हैं।

नोमूरा ने कहा, ‘कम जोखिम भार होने पर बैंक अधिक पूंजी जारी कर सकेंगे और एनबीएफसी और एमएफआई को अधिक ऋण जारी कर सकेंगे। उच्च रेटिंग प्राप्त एनबीएफसी बैंकों से कम लागत पर उधारी ले सकेंगी। हालांकि हमारा विश्वास है कि नीति को प्रभावी होने में अधिक समय लगेगा।’

Advertisement
First Published - February 26, 2025 | 11:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement