facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

मलेशिया के बाद भुगतान समाधान के साथ सिंगापुर पहुंची रेजरपे

Advertisement

फरवरी 2022 में कंपनी ने मलेशिया की फिनटेक कंपनी कर्लेक में बहुलांश हिस्सेदारी ली थी।

Last Updated- March 06, 2025 | 10:36 PM IST
रेजरपे ने पेश किए कई फिनटेक उत्पाद, Gateway 3.0 to AI 'RAY': Razorpay launches a suite of fintech products

भारतीय फिनटेक कंपनी रेजरपे ने सिंगापुर में अपने विस्तार का ऐलान किया है। मलेशिया के बाद कंपनी का यह दूसरे अंतरराष्ट्रीय बाजार में प्रवेश है। तीन साल पहले वह मलेशिया पहुंची थी। सिंगापुर के कारोबार बेंगलूरु की इस कंपनी के भुगतान समाधानों का लाभ उठा सकेंगे, जिनमें भुगतान गेटवे, विदेश में लेनदेन के समाधान और वित्तीय विश्लेषण शामिल हैं।

दक्षिण पूर्व एशियाई बाजार पर ध्यान देने के कदम के तहत कंपनी सिंगापुर पहुंची है। फरवरी 2022 में कंपनी ने मलेशिया की फिनटेक कंपनी कर्लेक में बहुलांश हिस्सेदारी ली थी। इस अधिग्रहण के बाद उसने जुलाई 2023 में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय भुगतान गेटवे कर्लेक पेश किया था। कंपनी ने बयान में कहा, ‘सिंगापुर में भुगतान गेटवे की शुरुआत से रेजरपे दक्षिण पूर्व एशियाई बाजार में अपनी उपस्थिति और मजबूत कर सकेगी।’

कंपनी ने कहा कि उसके भुगतान समाधान सिंगापुर में कारोबारों के लिए विदेशी लेनदेन शुल्क 30 से 40 प्रतिशत तक घटाने में सक्षम करेंगे। फिनटेक कंपनी अपने वित्तीय पारिस्थितिकी तंत्र का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए देश में बैंकों, वित्तीय संस्थानों और नियामकों के साथ काम कर रही है।

रेजरपे के प्रबंध निदेशक और सह संस्थापक शशांक कुमार ने कहा, ‘हमारा नया भुगतान गेटवे नए चेकआउट और एआई-संचालित समाधानों के साथ मिलकर न केवल लेनदेन को सरल बनाएगा बल्कि 30 प्रतिशत से अधिक रूपांतरण को भी बढ़ावा देगा जिससे राजस्व वृद्धि होगी और साथ ही अत्यधिक सुरक्षा, संरक्षण और अनुपालन सुनिश्चित होगा।’

कंपनी ने पिछले महीने खिलन हरिया को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और भुगतान उत्पाद प्रमुख से मुख्य उत्पाद अधिकारी (सीपीओ) की भूमिका में पदोन्नत किया था। उम्मीद की जा रही है कि हरिया की इस भूमिका से कंपनी की वैश्विक उत्पाद कार्य योजना को मार्गदर्शन मिलेगा और दक्षिण पूर्व एशिया और अन्य उभरते बाजारों में विकास सुनिश्चित होगा।

 

 

Advertisement
First Published - March 6, 2025 | 10:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement