facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

रेपो रेट में कटौती, फिर भी महंगा हुआ HDFC बैंक से लोन लेना!

Advertisement

बैंक का ओवरनाइट MCLR रेट 9.15% से बढ़कर 9.20% हो गया है।

Last Updated- February 10, 2025 | 8:54 PM IST
HDFC Bank

अगर आप सोच रहे थे कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की रेपो रेट कटौती के बाद लोन सस्ता हो जाएगा, तो ज़रा ठहरिए! एचडीएफसी बैंक ने अपने मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट (MCLR) में इजाफा कर दिया है। अब बैंक का ओवरनाइट MCLR रेट 9.15% से बढ़कर 9.20% हो गया है।

इतना ही नहीं, बैंक की MCLR दरें अब 9.20% से 9.45% तक होंगी। यानी, अगर आप बैंक से लोन लेने का सोच रहे हैं तो जेब पर थोड़ी ज्यादा मार पड़ सकती है।

रेपो रेट घटी, फिर क्यों बढ़ा MCLR?

हाल ही में RBI की मौद्रिक नीति समिति (MPC) ने 25 बेसिस पॉइंट्स (bps) की कटौती करके रेपो रेट को घटाया। यह पिछले पांच साल में पहली बार हुआ है। लेकिन ये कटौती सिर्फ बाहरी बेंचमार्क से जुड़े लोन पर असर डालती है। बैंकों के करीब 40% लोन बाहरी बेंचमार्क से जुड़े होते हैं, जो रेपो रेट में बदलाव के साथ तुरंत सस्ते हो जाते हैं। लेकिन MCLR से जुड़े लोन में बदलाव आने में थोड़ा वक्त लगता है—करीब दो तिमाही तक का।

क्या फर्क पड़ेगा आपको?

रिटेल लोन, जैसे होम लोन, ज्यादातर बाहरी बेंचमार्क से जुड़े होते हैं, इसलिए रेपो रेट में कटौती का फायदा इन्हें तुरंत मिल सकता है। वहीं, कॉरपोरेट लोन या अन्य बड़े लोन, जो MCLR पर आधारित होते हैं, उनके लिए लोन महंगा होने की संभावना है क्योंकि इनमें दरों में बदलाव आने में समय लगता है।

Advertisement
First Published - February 10, 2025 | 8:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement