facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

रिजर्व बैंक ने रद्द किया Acemoney का लाइसेंस, पाई गईं अनियमित ऋण गतिविधियां

Advertisement

नियामक ने कहा कि लाइसेंस रद्द किए जाने की वजह रिजर्व बैंक के दिशानिर्देशों का उल्लंघन है।

Last Updated- April 29, 2024 | 11:15 PM IST
RBI

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने अनियमित ऋण गतिविधियों का हवाला देते हुए सोमवार को दिल्ली की गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनी (NBFC) एसमनी (इंडिया) का लाइसेंस रद्द कर दिया।

बैंकिंग नियामक ने कंपनी को 2017 में सर्टिफिकेट आफ रजिस्ट्रेशन (सीओआर) जारी किया था। नियामक ने कहा कि लाइसेंस रद्द किए जाने की वजह रिजर्व बैंक के दिशानिर्देशों का उल्लंघन है।

उन्होंने कहा कि कंपनी ज्यादा ब्याज लेने और ग्राहक की सूचना की गोपनीयता सुनिश्चित करने संबंधी कुछ नियमों का पालन नहीं कर रही थी।

रिजर्व बैंक ने कहा, ‘जोखिम प्रबंधन और थर्ड पार्टी ऐप के माध्यम से डिजिटल उधारी गतिविधियों में वित्तीय सेवाओं के आउटसोर्सिंग संबंधी रिजर्व बैंक के दिशानिर्देशों के उल्लंघन के कारण उपरोक्त उल्लिखित कंपनी का सीओआर रद्द कर दिया गया है। ’

कंपनी को गैर बैंकिंग वित्तीय संस्थान (NBFI) के रूप में कारोबार नहीं करने का निर्देश दिया गया है। कंपनी के साथ जुड़े सेवा प्रदाताओं या मोबाइल ऐप्लीकेशंस में एक्टलोन, एगमनी, नाइसकैश, कैशलेंडर, क्विकरुपी व अन्य शामिल हैं।

Advertisement
First Published - April 29, 2024 | 11:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement