facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास को शीर्ष केंद्रीय बैंकर का पुरस्कार मिला

Advertisement

दास को तीन केंद्रीय बैंक गवर्नरों की सूची में शीर्ष पर रखा गया है, जिन्हें ‘ए प्लस’ रेटिंग दी गई है।

Last Updated- October 27, 2024 | 8:40 AM IST
RBI Governor Shaktikanta Das
RBI Governor Shaktikanta Das

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास को अमेरिका की पत्रिका ‘ग्लोबल फाइनेंस’ ने शीर्ष केंद्रीय बैंकर का दर्जा दिया है। यह लगातार दूसरा वर्ष है जब उन्हें विश्व स्तर पर शीर्ष केंद्रीय बैंकर का दर्जा दिया गया है।

आरबीआई ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘गवर्नर शक्तिकांत दास को लगातार दूसरे साल सेंट्रल बैंक रिपोर्ट कार्ड 2024 में ‘ए प्लस’ का पुरस्कार दिया गया है। ‘ग्लोबल फाइनेंस’ द्वारा आज अमेरिका के वाशिंगटन डीसी में आयोजित एक कार्यक्रम में यह सम्मान दिया गया।’’

दास को तीन केंद्रीय बैंक गवर्नरों की सूची में शीर्ष पर रखा गया है, जिन्हें ‘ए प्लस’ रेटिंग दी गई है।

‘ग्लोबल फाइनेंस’ पत्रिका ने बयान में कहा कि मुद्रास्फीति पर नियंत्रण, आर्थिक वृद्धि लक्ष्यों, मुद्रा स्थिरता और ब्याज दर प्रबंधन में सफलता के लिए श्रेणी ‘ए’ से ‘एफ’ के पैमाने पर रेटिंग दी गई। यहां ‘ए’ उत्कृष्ट प्रदर्शन को दर्शाता है जबकि ‘एफ’ पूरी तरह से विफलता को दर्शाता है।

डेनमार्क के क्रिश्चियन केटल थॉमसन और स्विट्जरलैंड के थॉमस जॉर्डन को भी केंद्रीय बैंकरों की ‘ए प्लस’ श्रेणी में स्थान दिया गया है।

Advertisement
First Published - October 27, 2024 | 8:40 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement