facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

फर्जी मुद्रा डीलरों पर रिजर्व बैंक सख्त, कहा- प्रवर्तन निदेशालय को तुरंत देनी चाहिए ऐसे लेनदेन की सूचना

Advertisement

केंद्रीय बैंक ने कहा है कि अनधिकृत विदेशी मुद्रा कारोबार की सुविधा के लिए बैंकिंग माध्यमों के दुरुपयोग से बचने के लिए ज्यादा निगरानी की जरूरत है।

Last Updated- April 24, 2024 | 11:47 PM IST
RBI

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बुधवार को ज्यादा रिटर्न के वादे के साथ विदेशी मुद्रा (विदेशी मुद्रा) कारोबार सुविधाएं प्रदान करने वाली अनधिकृत संस्थाओं पर निशाना साधा है। केंद्रीय बैंक ने कहा कि अधिकृत डीलरों को ऐसे मामलों का पता चलने पर तुरंत ऐसे लेनदेन की सूचना प्रवर्तन निदेशालय को देनी चाहिए।

जांच के दौरान रिजर्व बैंक ने पाया कि अनधिकृत विदेशी मुद्रा कारोबार के लिए इन संस्थाओं ने स्थानीय एजेंट नियुक्त किए हैं, जो मार्जिन, इन्वेस्टमेंट, शुल्क व अन्य चीजों से जुड़े धन को एकत्र करने के मकसद से विभिन्न बैंकों की शाखाओं में खाते खोलते हैं।

ये खाते व्यक्तियों, स्वामित्व वाली संस्थाओं, व्यापारिक फर्मों आदि के नाम से खोले जाते हैं। कई ऐसे मामले आए हैं, जिनमें इन खातों से किया गया लेनदेन उस प्रतिष्ठान के बताए गए मकसद के लिए नहीं होते।

रिजर्व बैंक ने कहा कि इसके अतिरिक्त, ये संस्थाएं निवासियों को ऑनलाइन ट्रांसफर और भुगतान गेटवे जैसे घरेलू भुगतान प्रणालियों के माध्यम से अनधिकृत विदेशी मुद्रा लेनदेन में शामिल होने के लिए भारतीय रुपये में धनराशि भेजने या जमा करने का विकल्प दे रही हैं।

केंद्रीय बैंक ने कहा है कि अनधिकृत विदेशी मुद्रा कारोबार की सुविधा के लिए बैंकिंग माध्यमों के दुरुपयोग से बचने के लिए ज्यादा निगरानी की जरूरत है।

Advertisement
First Published - April 24, 2024 | 10:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement