facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारतीय रिजर्व बैंक ने अपने स्वर्ण भंडार में 59 टन सोना और जोड़ा, भारत में बढ़ी हिस्सेदारी

Advertisement

केंद्रीय बैंक द्वारा विदेशी मुद्रा भंडार के प्रबंधन पर अर्धवार्षिक रिपोर्ट के अनुसार स्थानीय रूप से संग्रहीत कीमती धातु की मात्रा मामूली रूप से बढ़कर 511.99 टन हो गई।

Last Updated- May 05, 2025 | 10:35 PM IST
Gold
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

भारतीय रिजर्व बैंक ने वित्त वर्ष 2024-25 अपने भंडार में करीब 59 टन सोना बढ़ाया है, जिससे उसका भंडार बढ़कर 879.59 टन हो गया है। रिजर्व बैंक ने इसमें से 26 टन सोना सितंबर-मार्च के दौरान बढ़ाया है। पिछले 6 महीने में बढ़ाए गए 26 टन सोने में से 24 टन सोना भारत के बाहर बैंक ऑफ इंगलैंड और बैंक ऑफ इंटरनैशनल सेटलमेंट (बीआईएस) के पास रखा गया है। मार्च के अंत तक स्वर्ण भंडार का 58.20 प्रतिशत भारत में रखा गया है जबकि सितंबर 2024 तक 59.72 प्रतिशत सोना भारत में था। 

केंद्रीय बैंक द्वारा विदेशी मुद्रा भंडार के प्रबंधन पर अर्धवार्षिक रिपोर्ट के अनुसार स्थानीय रूप से संग्रहीत कीमती धातु की मात्रा मामूली रूप से बढ़कर 511.99 टन हो गई। स्थानीय तिजोरियों में रखे सोने के अलावा 348.62 टन सोना बैंक ऑफ इंगलैंड और बैंक फॉर इंटरनैशनल सेटलमेंट्स (बीआईएस) के पास था और 18.98 टन सोना जमा के रूप में रखा गया था।

मार्च 2023 से रिजर्व बैंक ज्यादा सोना स्थानीय रूप से संग्रहीत कर रहा है और इसकी हिस्सेदारी 38 प्रतिशत से बढ़कर सितंबर 2024 में 59 प्रतिशत हो गई है। 

अगर मूल्य (डॉलर में) के हिसाब से देखें तो कुल विदेशी मुद्रा भंडार में सोने की हिस्सेदारी सितंबर 2024 के अंत के 9.32 प्रतिशत से बढ़कर मार्च 2025 के अंत में 11.70 प्रतिशत हो गई। 

Advertisement
First Published - May 5, 2025 | 10:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement