facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ज्यादा अधिशेष देगा रिजर्व बैंक!

Advertisement

वित्त वर्ष 2025 में पिछले वित्त वर्ष से अधिक अधिशेष हस्तांतरण कर सकता है रिजर्व बैंक

Last Updated- May 09, 2025 | 10:54 PM IST
RBI

बिजनेस स्टैंडर्ड पोल में शामिल 6 प्रतिभागियों ने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक वित्त वर्ष 2024-25 में सरकार को 2.2 से 3.1 लाख करोड़ रुपये अधिशेष हस्तांतरित कर सकता है। यह राशि वित्त वर्ष 2023-24 के 2.1 लाख करोड़ रुपये से अधिक होगी।

वित्त वर्ष 2024 में रिजर्व बैंक ने रिकॉर्ड अधिशेष हस्तांतरित किया था। मगर डॉलर की भारी बिक्री के साथ विदेशी व रुपये वाली प्रतिभूतियों पर ब्याज की कमाई से केंद्रीय बैंक वित्त वर्ष 2025 में ज्यादा अधिशेष पा सकता है।

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक में मुख्य अर्थशास्त्री गौरा सेनगुप्ता ने कहा, ‘विदेशी मुद्रा कारोबार से उल्लेखनीय कमाई होने की संभावना है।

वित्त वर्ष 2025 में फरवरी तक रिजर्व बैंक ने कुल 371.6 अरब डॉलर बेचे हैं, जबकि वित्त वर्ष 2023 में 153 अरब डॉलर बेचे थे। डॉलर खरीद की लागत 68.4 है, जो मौजूदा हाजिर दर की तुलना में उल्लेखनीय रूप से नीचे बनी हुई है। बड़ी मात्रा में डॉलर की कुल बिक्री और ऐतिहासिक रूप से कम खरीद मूल्य के कारण विदेशी मुद्रा बाजार में हस्तक्षेप से मोटी कमाई होने की संभावना है।

 रिजर्व बैंक की विदेशी मुद्रा संपत्तियों और रुपये में प्रतिभूतियों पर ब्याज से आमदनी पिछले साल की तुलना में कुछ कम रह सकती है।’

अक्टूबर  2024 से फरवरी 2025 तक रिजर्व बैंक डॉलर का शुद्ध विक्रेता रहा है। मार्च के आंकड़े अभी जारी नहीं हुए हैं।

हालांकि वित्त वर्ष 2024-25 की पहली छमाही (अप्रैल से सितंबर के दौरान) रिजर्व बैंक डॉलर का शुद्ध खरीदार था और उसने इस अवधि के दौरान 8.52 अरब डॉलर खरीदे।  इसके पहले के वित्त वर्ष में रिजर्व बैंक ने शुद्ध 41.27 अरब डॉलर खरीदे थे।

हर साल रिजर्व बैंक अधिशेष आय का एक हिस्सा सरकार को देता है। यह अधिशेष निवेश में कमाई, विदेशी मुद्रा भंडार के मूल्यांकन में लाभ और करेंसी इश्युएंस के शुल्क से आता है। रिजर्व बैंक अधिनियम के मुताबिक खराब कर्ज संपत्ति में गिरावट, कर्मचारी कल्याण व अन्य आपात कालीन जरूरतों के लिए धन रखने के बाद शेष राशि सरकार हो हस्तांतरित किया जाता है।

विशेषज्ञों का कहना है कि रिजर्व बैंक ने ऐसे समय में अमेरिकी डॉलर खरीदे, जब विनिमय दर तुलनात्मक रूप से कम 83 रुपये से 84 रुपये प्रति डॉलर थी। रिजर्व बैंक ने इसे 84 से 87 रुपये प्रति डॉलर के भाव बेचा और इससे उसे मुनाफा हुआ।

एचडीएफसी बैंक में प्रधान अर्थशास्त्री साक्षी गुप्ता ने कहा, ‘हस्तक्षेप के कारण लाभ हो सकता है क्योंकि रिजर्व बैंक निश्चित तौर पर डॉलर बेच रहा था। मुझे लगता है कि कुछ लाभ उसके पास रखे सोने से भी हो सकता है।’

सरकार के बजट अनुमान के मुताबिक उसे चालू वित्त वर्ष में रिजर्व बैंक और सरकारी बैंकों से 2.56 लाख करोड़ रुपये मिल सकते हैं।

एक नोट में भारतीय स्टेट बैंक ने कहा है कि वैश्विक वातावरण में चुनौतियों को देखते हुए रिजर्व बैंक बाहरी झटकों को कम करने के लिए बहुत सक्रिय था, जिससे लाभांश भुगतान बढ़ सकता है और वह सरकार के राजकोषीय साधनों में प्रमुख योगदानकर्ता बन सकता है।

एसबीआई रिपोर्ट में कहा गया है, ‘रुपये को स्थिर करने के लिए रिजर्व बैंक विदेशी मुद्राएं खरीदता रहा है। इसकी वजह से रिजर्व बैंक की वित्तीय स्थिति बेहतर हो सकती है और इससे वह वित्त वर्ष 2025 में ज्यादा लाभांश भुगतान कर सकता है।’

Advertisement
First Published - May 9, 2025 | 10:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement