facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बैंकों के खुदरा कर्ज की रफ्तार घटी, 2024-25 में सिर्फ 11.6% बढ़ोतरी

Advertisement

आरबीआई की सख्ती और पिछली तेज ग्रोथ के कारण धीमा पड़ा खुदरा कर्ज, कृषि, उद्योग और सेवा क्षेत्र में भी गिरावट

Last Updated- April 30, 2025 | 10:47 PM IST
Govt scheme

देश में बैंकों के खुदरा ऋण में तेज गिरावट आई है। वित्त वर्ष 2025 में बैंकों ने जो खुदरा कर्ज दिया, वह वित्त वर्ष 2024 के मुकाबले 11.6 फीसदी ही अधिक था। इससे पहले 2023-24 में कर्ज 2022-23 के मुकाबले 27.6 फीसदी बढ़ा था। इसकी वजह नियामकीय चिंताएं मानी जा रही हैं, जिनके कारण बैंकों ने कुछ रेहन रखे बगैर कर्ज देना कम कर दिया। साथ ही पहले के सालों में तेज ऋण वृद्धि के कारण भी रफ्तार पर असर पड़ा है।

भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़े बताते हैं कि बैंकों के ऋण की कुल वृद्धि दर वित्त वर्ष 2025 में गिरकर 11 फीसदी रह गई, जो वित्त वर्ष 2024 में 20.11 फीसदी थी। वित्त वर्ष 2025 में बैंकों ने साल भर पहले के मुकाबले 18.11 लाख करोड़ रुपये अधिक कर्ज दिया, जबकि वित्त वर्ष 2024 में साल भर पहले के मुकाबले 27.56 लाख करोड़ रुपये ज्यादा कर्ज दिया गया था। इन आंकड़ों में एचडीएफसी के एचडीएफसी बैंक में विलय का असर भी शामिल है।

वित्त वर्ष 2025 में कृषि एवं संबंधित गतिविधियों का ऋण 10.4 फीसदी बढ़ा है, जो वित्त वर्ष 2024 के 20 फीसदी से कम है। उद्योग को ऋण वित्त वर्ष 2025 में 7.8 फीसदी बढ़ा है, जो वित्त वर्ष 2024 में 8.5 फीसदी बढ़ा था। वहीं वित्त वर्ष 2025 में सेवा क्षेत्र का ऋण 12.4 फीसदी बढ़ा है, जो एक साल पहले की 23.5 फीसदी वृद्धि से कम है।

केयर रेटिंग्स में सीनियर डायरेक्टर संजय अग्रवाल ने कहा कि यह कमी वित्त वर्ष 2024 में बढ़ोतरी बहुत अधिक होने के कारण लग रही है क्योंकि एचडीएफसी का विलय एचडीएफसी बैंक में होने के बाद ऋण की मांग बढ़ गई थी।
रिजर्व बैंक ने कई बार खुदरा कर्ज में तेज वृद्धि और असुरक्षित ऋण में चूक बढ़ने पर चिंता जताई। बैंकिंग नियामक ने नवंबर 2023 में असुरक्षित ऋण और गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) को दिए जाने वाले कर्ज पर जोखिम भार बढ़ा दिया था।

रिजर्व बैंक ने ज्यादा ऋण जमा अनुपात वाले बैंकों को अपने कारोबारी मॉडल पर पुनर्विचार करने को भी कहा था। इन कदमों का असर वित्त वर्ष 2025 में धीरे धीरे नजर आया और ऋण में गिरावट आने लगी। बैंकरों ने कहा कि नियमन के दायरे में आने वाली इकाइयां ऋण देने में सावधानी बरतने लगीं और उन्होंने अंडरराइटिंग मानकों को सख्त कर दिया।

Advertisement
First Published - April 30, 2025 | 10:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement