facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

जीवन बीमा कंपनियों के पास बिना दावे के पड़े 20,000 करोड़ रुपये

Advertisement

इसके अलावा मौजूदा बिना दावे वाली राशि में कमी लाने के लिए बीमा कंपनियों किस तरह के कदम उठाएं इसका भी सुझाव दिया गया।

Last Updated- December 23, 2024 | 10:39 PM IST
money

जीवन बीमा कंपनियों के पास वित्त वर्ष 2024 के आखिर तक 20,000 करोड़ रुपये से अधिक ऐसी राशि बची हुई है जिसका कोई दावेदार नहीं है। भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (आईआरडीए) की विभिन्न पहल के चलते बिना दावे वाली रकम की राशि वित्त वर्ष 2024 के अंत में मामूली कमी के साथ 20,062 करोड़ रुपये हो गई जो वित्त वर्ष 2024 की शुरुआत में 22,237 करोड़ रुपये थी।

आईआरडीए ने वित्त वर्ष 2024 की अपनी सालाना रिपोर्ट में बताया, ‘बिना दावे वाली राशि को कम करने, ग्राहकों को रिफंड देनी की प्रक्रिया में तेजी लाने और बीमा कंपनियों के पास बिना दावे वाली बढ़ती राशि को कम करने के लिए जून 2023 से नवंबर 2023 तक छह महीने की अवधि के दौरान एक
विशेष अभियान शुरू किया गया था। इस अवधि के दौरान जीवन बीमा कंपनियों के पास पड़ी बिना दावे वाली राशि के निपटान की प्रगति की निगरानी मासिक आधार पर की जा रही थी।’

इस अवधि के दौरान उद्योग में जीवन बीमा कंपनियों के पास बिना दावे वाली राशि में 1,081 करोड़ रुपये की कमी आई जो वित्त वर्ष की शुरुआत में 22,237 करोड़ रुपये थी। नियामक ने इस साल फरवरी में ‘बिना दावे वाली राशि पर मास्टर सर्कुलर’ में संशोधन की पहल की थी बिना दावे वाली राशि की पहचान करने के साथ ही उसका बेहतर तरीके से वितरण किया जा सके और इसके लिए ‘बिना दावे वाली राशि’ सहित कुछ परिभाषाओं में भी संशोधन किए गए थे।

इसके अलावा मौजूदा बिना दावे वाली राशि में कमी लाने के लिए बीमा कंपनियों किस तरह के कदम उठाएं इसका भी सुझाव दिया गया। इसके अलावा बीमा सूचना ब्यूरो (आईआईबी) ने भी दो साल में करीब 80,000 बिना दावे वाले मामले में वैकल्पिक संपर्क ब्योरा मुहैया कराया है जिसमें 9,000 करोड़ रुपये की राशि जुड़ी है।

Advertisement
First Published - December 23, 2024 | 10:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement