facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

₹226.84 करोड़ की लोन धोखाधड़ी! Power Company ने किया फ्रॉड, BOI ने RBI को दी जानकारी

Advertisement

बैंक ऑफ इंडिया ने बताया कि गुप्ता पावर इंफ्रास्ट्रक्चर का लोन पहले ही नॉन-परफॉर्मिंग एसेट (NPA) घोषित किया जा चुका था और अब इसे फ्रॉड करार दे दिया गया है।

Last Updated- February 21, 2025 | 7:05 PM IST
Bank of India will enter wealth management business, will raise money from HNIs संपत्ति प्रबंधन कारोबार में उतरेगा बैंक ऑफ इंडिया, HNI से जुटाएगा धन

बैंक घोटालों की फेहरिस्त में एक और बड़ा नाम जुड़ गया है। ओडिशा की गुप्ता पावर इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड ने ₹226.84 करोड़ का फ्रॉड किया है, जिसे अब बैंक ऑफ इंडिया (BOI) ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) को रिपोर्ट कर दिया है।

बैंक ऑफ इंडिया ने बताया कि गुप्ता पावर इंफ्रास्ट्रक्चर का लोन पहले ही नॉन-परफॉर्मिंग एसेट (NPA) घोषित किया जा चुका था और अब इसे फ्रॉड करार दे दिया गया है। हालांकि, राहत की बात यह है कि बैंक ने इस लोन के मुकाबले ₹212.62 करोड़ की राशि पहले ही सुरक्षित कर ली है, जिससे उसे ज्यादा नुकसान नहीं होगा।

बैंक ऑफ इंडिया के तिमाही नतीजे: मुनाफे में जबरदस्त उछाल!

इस घोटाले के बावजूद बैंक ऑफ इंडिया के नतीजे बिल्कुल धमाकेदार रहे हैं! दिसंबर 2024 तिमाही में बैंक का शुद्ध मुनाफा 35% बढ़कर ₹2,517 करोड़ हो गया है, जो पिछले साल ₹1,870 करोड़ था। बैंक की कुल आय ₹19,957 करोड़ तक पहुंच गई, जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में यह ₹16,411 करोड़ थी। ब्याज से होने वाली कमाई भी ₹18,210 करोड़ हो गई, जो एक साल पहले ₹15,218 करोड़ थी। नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) भी ₹6,070 करोड़ तक पहुंच गई, जो पिछले साल ₹5,463 करोड़ थी। (PTI के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - February 21, 2025 | 6:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement