facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Rupee Vs. Dollar: RBI की डॉलर बिक्री से रुपया मजबूत

Advertisement

डीलरों ने कहा कि महत्वपूर्ण घरेलू संकेतों की कमी के कारण साप्ताहिक सरकारी बॉन्ड की नीलामी में मांग उम्मीद से कम रही

Last Updated- September 08, 2023 | 10:11 PM IST
Dollar Vs Rupee

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा डॉलर की बिक्री के जरिये विदेशी मुद्रा बाजार में हस्तक्षेप करने से आज रुपया 26 पैसे मजबूत होकर प्रति डॉलर 82.95 रुपये पर टिका। डीलरों ने यह जानकारी दी।

येस सिक्योरिटीज के रणनीतिकार (संस्थागत इक्विटी अनुसंधान) हितेश जैन ने कहा हमें शक है कि आरबीआई ने आज हस्तक्षेप किया है। हालांकि केंद्रीय बैंक ने मुद्रा के मामले में कभी भी सुविधाजनक स्तर की घोषणा नहीं की है, लेकिन 83 से 83.5 ऐसा स्तर लगता है, जहां आरबीआई ने हाल के दिनों में लगातार हस्तक्षेप किया है। दो से तीन सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट इसकी पुष्टि करती है।

शुक्रवार को रुपये में 0.32 प्रतिशत तक की मजबूती आई और इसने 14 जून के बाद दिन के कारोबार में तीन महीने की सर्वाधिक वृद्धि दर्ज की है। हालांकि इस सप्ताह के दौरान रुपये में 0.2 प्रतिशत की गिरावट आई है।

गुरुवार को रुपया प्रति डॉलर 83.21 के सर्वकालिक निचले स्तर पर पहुंच गया था, क्योंकि चीन में मंदी के संबंध में लगातार चिंताओं तथा अमेरिका में दरों में और बढ़ोतरी की संभावना ने निवेशकों के मस्तिष्क पर भारी असर डाला था।

डीलरों ने कहा कि महत्वपूर्ण घरेलू संकेतों की कमी के कारण साप्ताहिक सरकारी बॉन्ड की नीलामी में मांग उम्मीद से कम रही। वृद्धिशील नकदी आरक्षित अनुपात के संबंध भारतीय रिजर्व बैंक की समीक्षा से पहले बाजार के भागीदारों ने सतर्कता बनाए रखी।

भारतीय रिजर्व बैंक ने पांच वर्षीय, 10 वर्षीय और 30 वर्षीय बॉन्ड पर कट-ऑफ प्रतिफल क्रमशः 7.19 प्रतिशत, 7.16 प्रतिशत और 7.34 प्रतिशत निर्धारित किया है।

Advertisement
First Published - September 8, 2023 | 10:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement