facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Safari Retreat case: सफारी रिट्रीट फैसले के खिलाफ समीक्षा याचिका

Advertisement

सरकार ने जीएसटी नियमों में स्पष्टता लाने और इनपुट टैक्स क्रेडिट पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को पलटने की कवायद तेज की

Last Updated- January 08, 2025 | 10:22 PM IST
Supreme Court

वित्त मंत्रालय ने सफारी रिट्रीट मामले में उच्चतम न्यायालय के फैसले के खिलाफ मंगलवार को शीर्ष न्यायालय में समीक्षा याचिका दायर की है। इस फैसले में किराये की संपत्तियों के निर्माण लागत पर इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) के दावे की अनुमति दी गई थी। शीर्ष न्यायालय के इस फैसले को सरकार अब पलटना चाहती है।

यह कार्रवाई ऐसे समय में की गई है, जब पिछले महीने जीएसटी परिषद ने उच्चतम न्यायालय के फैसले को पलटते हुए सीजीएसटी अधिनियम में पिछली तारीख से संशोधन की सिफारिश की थी। इस संशोधन का मकसद सीजीएसटी ऐक्ट, 2017 की धारा 17 (5) में संशोधन कर शब्दावली में बदलाव करते हुए ‘प्लांट या मशीनरी’ की जगह ‘प्लांट और मशीनरी’ करना है।

अगर यह बदलाव हो जाता है तो इसे 1 जुलाई 2017 की तिथि से लागू किया जाएगा और इससे कानून में दिए गए शब्द की व्याख्या में स्पष्टता व निरंतरता आ सकेगी। अधिकारी ने कहा, ‘सरकार समीक्षा याचिका दायर कर अपना पक्ष मजबूत करना चाहती है, जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि उच्चतम न्यायालय का फैसला विधायी मंशा के अनुरूप है और प्रस्तावित पूर्वव्यापी संशोधन लागू करने में स्पष्टता आ सके।’

Advertisement
First Published - January 8, 2025 | 10:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement