facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सत पाल भानु को एलआईसी के एमडी, सीईओ का भी प्रभार

Advertisement

भानु का कार्यकाल आज से शुरू होकर 7 सितंबर, 2025 तक रहेगा।

Last Updated- June 08, 2025 | 10:25 PM IST
LIC

केंद्र सरकार ने भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के मौजूदा प्रबंध निदेशक सत पाल भानु को वित्तीय और प्रशासनिक शक्तियां देते हुए तीन महीने के लिए प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्य अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। फिलहाल, भानु का कार्यकाल आज से शुरू होकर 7 सितंबर, 2025 तक रहेगा। इसके अलावा नए कार्य अधिकारी की नियुक्ति अथवा अगले आदेश तक वह पद पर बने रहेंगे। उल्लेखनीय है कि एलआईसी के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्य अधिकारी के पद से बीते हफ्ते सिद्धार्थ मोहंती का कार्यकाल पूरा होने के बाद यह पद रिक्त हुआ था।

सरकारी बीमाकर्ता ने बयान जारी कर बताया है, ‘वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग के 7 जून को जारी पत्र के मुताबिक, एलआईसी के प्रबंध निदेशक सत पाल भानु को वित्तीय और प्रशासनिक शक्तियां प्रदान करते हुए 8 जून से अगले अगले तीन महीने के लिए एलआईसी का प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्य अधिकारी नियुक्त किया जाता है।’ पत्र में कहा गया है कि फिलहाल उनका कार्यकाल 8 जून से लेकर 7 सितंबर तक रहेगा मगर किसी की नियमित नियुक्ति होने अथवा अगले आदेश तक वह पद पर बने रहेंगे।

भानु को बीमा क्षेत्र में तीन दशकों से अधिक का अनुभव है। प्रबंध निदेशक के तौर पर अपनी नियुक्ति से पहले उन्होंने भोपाल में एलआईसी के सेंट्रल जोन के क्षेत्रीय प्रबंधक के रूप में कार्य किया। पिछले कुछ वर्षों में उन्होंने संगठन के भीतर कई प्रमुख पदों पर कार्य किया है। वह बेंगलूरु-1 और शिमला डिवीजनों के वरिष्ठ मंडल प्रबंधक, उत्तरी क्षेत्र, नई दिल्ली में माइक्रो इंश्योरेंस, कॉर्पोरेट संचार और कार्मिक और औद्योगिक संबंधों के लिए क्षेत्रीय प्रबंधक और भोपाल में क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र में अतिरिक्त निदेशक की भी भूमिका निभा चुके हैं। उन्होंने मुंबई में एलआईसी के केंद्रीय कार्यालय में बतौर प्रमुख (मार्केटिंग/वरिष्ठ बिजनेस एसोसिएट) के रूप में भी काम किया।

भानु ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला से इतिहास (ऑनर्स) में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। भानु एलआईसी के चार एमडी में सबसे वरिष्ठ हैं।

Advertisement
First Published - June 8, 2025 | 10:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement