facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

SBI account holders alert: नेट बैंकिंग, YONO मोबाइल ऐप, UPI सर्विसेज ठप्प, आज नहीं होगा कोई भी ऑनलाइन काम!

Advertisement

SBI account holders alert: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक में आज कुछ घंटो के लिए कोई भी ऑनलाइन काम नहीं होगा। हालांकि UPI Lite और ATM की सेवाएं उपलब्ध होंगी

Last Updated- April 01, 2024 | 4:04 PM IST
SBI

SBI account holders alert: स्टैंट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के अकाउंट होल्डर्स के लिए एक जरूरी खबर है। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक में आज कुछ घंटो के लिए कोई भी ऑनलाइन काम नहीं होगा। बैंक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर घोषणा की है कि उसकी इंटरनेट बैंकिंग (internet banking), योनो लाइट (Yono Lite), योनो बिजनेस वेब और मोबाइल ऐप (Yono Business Web & Mobile App), योनो और यूपीआई सेवाएं (YONO and UPI services) वार्षिक समापन गतिविधि (Annual Closing activity) के कारण 1 अप्रैल, 2024 को उपलब्ध नहीं होंगी।

इतने घंटो के लिए ठप्प रहेगी SBI की ऑनलाइन सेवाएं

SBI ने सोमवार को कहा कि इंटरनेट बैंकिंग, योनो लाइट, योनो बिजनेस वेब और मोबाइल ऐप, योनो और यूपीआई की सेवाएं 1 अप्रैल को 12.20 बजे से 15.20 यानी 3 बजकर 20 मिनट के बीच उपलब्ध नहीं होंगी।

बैंक ने अपनी वेबसाइट पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा, “वार्षिक समापन गतिविधि के कारण, इंटरनेट बैंकिंग, योनो लाइट, योनो बिजनेस वेब और मोबाइल ऐप, योनो और यूपीआई सर्विसेज 1 अप्रैल 2024 को 12:20 बजे IST और 15:20 बजे IST के बीच उपलब्ध नहीं होंगे। हालांकि इस अवधि के दौरान, यूपीआई लाइट (UPI Lite) और एटीएम (ATM) की सेवाएं उपलब्ध होंगी।”

क्या 1 अप्रैल 2024 को बैंक बंद हैं?

1 अप्रैल को, देश भर के अधिकांश राज्यों में बैंक वित्त वर्ष के समापन के कारण बंद रहेंगे। हालांकि, कुछ अपवाद भी हैं जैसे चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, मेघालय, मिजोरम, सिक्किम और पश्चिम बंगाल। इन राज्यों में आज बैंक खुले रहेंगे। आज यानी 1 अप्रैल से नए वित्त वर्ष (FY 2024-25) की शुरुआत हो गई है।

Advertisement
First Published - April 1, 2024 | 3:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement