facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

SBI ने यस बैंक में 13.18% हिस्सेदारी बेची, जापानी बैंक SMBC से ₹8,889 करोड़ में हुई डील

Advertisement

भारतीय स्टेट बैंक ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि इस हिस्सेदारी बिक्री सौदे के बाद भी उसके पास यस बैंक में 10.8% हिस्सेदारी बनी रहेगी।

Last Updated- September 17, 2025 | 5:21 PM IST
Yes Bank

देश के सबसे बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने बुधवार को कहा कि उसने प्राइवेट सेक्टर के यस बैंक में अपनी लगभग 13.18% हिस्सेदारी जापान की सुमितोमो मित्सुई बैंकिंग कॉरपोरेशन (SMBC) को 8,888.97 करोड़ रुपये में बेच दी है। भारतीय स्टेट बैंक ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि इस हिस्सेदारी बिक्री सौदे के बाद भी उसके पास यस बैंक में 10.8% हिस्सेदारी बनी रहेगी।

SMBC जापानी बैंकिंग ग्रुप SMFG की बहुराष्ट्रीय वित्तीय सेवा कंपनी है। SMFG जापान का दूसरा सबसे बड़ा बैंकिंग ग्रुप है जिसके पास कुल दो लाख करोड़ डॉलर की संपत्ति है।

Also Read: Hyundai और यूनियन के बीच 3 साल का वेज एग्रीमेंट, कर्मचारियों की सैलरी हर महीने ₹31,000 बढ़ेगी

अब तक का सबसे बड़ा सीमापार सौदा

SBI ने कहा कि यस बैंक में हिस्सेदारी की आंशिक बिक्री भारतीय बैंकिंग सेक्टर में अब तक का सबसे बड़ा सीमापार सौदा है। SBI वर्ष 2020 में भारतीय रिजर्व बैंक की बैंक पुनर्गठन योजना के तहत यस बैंक का सबसे बड़ा शेयरधारक बना था। उसने जुलाई, 2020 में अनुवर्ती सार्वजनिक निर्गम (FPO) में भी अतिरिक्त शेयर खरीदे थे।

SBI ने कहा कि इस लेनदेन को आरबीआई और भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग समेत सभी आवश्यक नियामकीय मंजूरी मिल चुकी है। SBI के चेयरमैन सी एस शेट्टी ने कहा, ‘‘हम SMBC का रणनीतिक साझेदार के रूप में स्वागत करते हैं। उनका वैश्विक अनुभव यस बैंक की प्रगति और भविष्य की योजनाओं के लिए उपयोगी होगा।’’

(PTI इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - September 17, 2025 | 5:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement