facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

SBI ने पेश किया ‘एसएमई डिजिटल बिजनेस लोन’, 45 मिनट में ऋण मंजूरी

Advertisement

करीब 50 लाख रुपये तक के ऋण के लिए एसबीआई ने फाइनैंशियल स्टेटमेंट की आवश्यकता में छूट दी है और वे इसके बजाय लेन-देन के पिछले ब्योरे और जीएसटी रिटर्न पर निर्भर होंगे।

Last Updated- June 11, 2024 | 10:06 PM IST
SBI Q4 Results

देश के सबसे बड़े बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने 45 मिनट में ऋण की मंजूरी देने के मकसद से ‘एसएमई डिजिटल बिजनेस लोन’ की पेशकश की है। बैंक का मानना है कि अगले पांच वर्षों में बैंक की वृद्धि और मुनाफे के लिए एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु एवं मझोले कारोबार) कारोबार महत्वपूर्ण है।

एसबीआई ने कहा, ‘यह नई योजना, लघु एवं मझोले स्तर के उद्यमों को ऋण देने की प्रक्रिया का डिजिटलीकरण करने के संबंधित है। इस डिजिटल ऋण प्रक्रिया में महज 45 मिनट का वक्त लगेगा।’ ऐसे में परंपरागत तौर पर ऋण देने की जटिल प्रक्रिया भी खत्म हो जाएगी और एमएसएमई ऋण में सरलता, रफ्तार और सहज पहुंच का एक नया दौर शुरू हो जाएगा।

करीब 50 लाख रुपये तक के ऋण के लिए एसबीआई ने फाइनैंशियल स्टेटमेंट की आवश्यकता में छूट दी है और वे इसके बजाय लेन-देन के पिछले ब्योरे और जीएसटी रिटर्न पर निर्भर होंगे।

एसबीआई ने ऋण देने की पात्रता का आकलन करने के लिए एक डेटा आधारित तकनीक तैयार की है जो आयकर रिटर्न, जीएसटी रिटर्न, बैंक स्टेटमेंट जैसे प्रमाणित डेटा का आकलन इन जानकारियों के जमा होने के महज 10 सेकंड के भीतर कर लेता है और फिर फैसले देता है। इसमें मानव संसाधनों का हस्तक्षेप नहीं होता है।

Advertisement
First Published - June 11, 2024 | 10:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement