facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

SBI Kisan Credit Card: किसानों को मिलेगा 3 लाख रुपये तक का लोन

Advertisement

किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) योजना के अंदर किसान एसबीआई (SBI) या किसी अन्य बैंक में खाता खोलते है तो उन्हें 3 लाख रुपये जारी किए जाते हैं।

Last Updated- July 07, 2023 | 1:50 PM IST
farmer

SBI Kisan Credit Card: किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आज के समय काफी काम आ रहा है। इसकी मदद से किसान फसल उगाने के लिए जुताई हो या बीज आदि खरीदने में सहायता करता है।

किसानों के लिए चिंतामुक्त खेती बनाने के लिए मोदी सरकार किसान क्रेडिट कार्ड योजना चला रही है। इस योजना के अंदर किसान एसबीआई (SBI) या किसी अन्य बैंक में खाता खोलते है तो उन्हें 3 लाख रुपये जारी किए जाते हैं।

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने ट्विटर पर जानकारी दी कि किसान क्रेडिट कार्ड योजना का उद्देश्य है कि किसानों को उनकी खेती और अन्य कामों के लिए बैंकिंग प्रोसेस के माध्यम से कम इंटरेस्ट रेट पर लोन मिल सके।

नजदीकी बैंक शाखा में खुलवाएं अकाउंट

किसान क्रेडिट कार्ड का लुत्फ उठाने के लिए किसान आज ही अपनी किसी भी नजदीकी बैंक शाखा में जाकर किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) खाता खुलवा सकते हैं।

ऐसा करके किसानों को कम ब्याज दर पर लोन मिलना आसान होगा।

ये भी पढ़ें: घर बनाने के लिए किसानों को मिलेगा 50 लाख तक का लोन, जानें किस स्कीम के तहत मिलेगा फायदा

जानें कितनी ब्याज दर पर मिलेगा लोन?

सरकार की इस योजना के जरिए किसान अधिकतम 7 फीसदी की ब्याज दर पर 3 लाख रुपये तक का लोन ले सकते हैं। इसके अलावा, जो किसान समय पर ब्याज लौटा देंगे सरकार उन्हें ब्याज दर में 3 फीसदी की छूट देगी। इस प्रकार योजना के तहत लिए गए लोन पर 4 फीसदी का ब्याज देना होता है।

कौन उठा सकते हैं किसान क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ

इस योजना का लाभ 18 से 75 साल के किसान उठा सकते हैं। इस योजना के तहत किसानों को कई तरह के कृषि संबंधी कामों के लिए बैंक द्वारा लोन मिलता है।

आवेदन का तरीका

किसान क्रेडिट कार्ड योजना का फायदा प्राप्त करेने के लिए आवेदक किसान को पीएम किसान पोर्टल से केसीसी फॉर्म डाउनलोड करना होगा। आवेदक को फॉर्म में अपना आधार कार्ड, पैन कार्ड और फोटो के अलावा खेती से जुड़े जरूरी डॉक्यूमेंट देने होंगे। इस फॉर्म को भरने के बाद उसे भारतीय स्टेट बैंक (SBI), बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) या किसी नजदीकी बैंक की ब्रांच में जमा करना होगा। वहां आपको लोन मिल जाएगा।

ये भी पढ़ें: HDFC के मर्जर के बीच SBI का टॉप लेवल पर बड़ा फेरबदल, बाजार में अपनी पकड़ बढ़ाने पर नजर

Advertisement
First Published - July 7, 2023 | 1:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement