facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

SBI Mutual Fund ने पार किया 8 लाख करोड़ रुपये का AUM, बाजार में सबसे बड़ी हिस्सेदारी

Advertisement

एसबीआई का म्यूच्यूअल फंड 43 कंपनियों वाली मार्केट में बड़े अंतर से सबसे बड़ा फंड हाउस है।

Last Updated- July 04, 2023 | 9:08 PM IST
SBI

एसबीआई म्यूचुअल फंड (SBI Mutual Fund) ने प्रबंधन के तहत 8 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति को पार करते हुए एक और बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। एसबीआई का म्यूच्यूअल फंड 43 कंपनियों वाली मार्केट में बड़े अंतर से सबसे बड़ा फंड हाउस है।

कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा है कि प्रबंधन के तहत परिसंपत्ति (AUM) जोड़ने की मौजूदा दर को देखते हुए फंड हाउस को अगले 12 से 18 महीनों में भी 10 लाख करोड़ रुपये के AUM तक पहुंचने की उम्मीद है।

ओपन-एंडेड म्यूचुअल फंड में नेट इनफ्लो में गिरावट के बावजूद 43 कंपनियों वाला म्यूचुअल फंड उद्योग का मई के अंत तक कुल AUM 43.2 लाख करोड़ रुपये रहा। इस दौरान नेट इनफ्लो अप्रैल में 1.24 लाख करोड़ रुपये से लगभग आधा होकर 59,879.31 करोड़ रुपये रहा।

मार्च 2023 AUM में 90,000 करोड़ रुपये जोड़े

एसबीआई म्यूचुअल फंड के डिप्टी मेनेजिंग डायरेक्टर और मुख्य व्यवसाय विकास अधिकारी डीपी सिंह ने मंगलवार को पीटीआई को बताया, “हमने अपने मार्च 2023 AUM में 90,000 करोड़ रुपये जोड़े हैं जिससे हमारे प्रबंधन के तहत कुल संपत्ति 8 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गई है। इससे पहले यह 7.10 लाख करोड़ रुपये था।”

सिंह ने आगे कहा कि फंड हाउस ने अगले 12-18 महीनों में 10 लाख करोड़ रुपये का लक्ष्य पार करने का आंतरिक लक्ष्य रखा है, अगर बाजार को किसी गंभीर गिरावट का सामना नहीं करना पड़ता है।

उन्होंने कहा, 8 लाख करोड़ रुपये के AUM के साथ एसबीआई म्यूचुअल फंड की इस बाजार में कुल हिस्सेदारी 18 प्रतिशत है। सिंह ने कहा कि कुल AUM में से 5.5 लाख करोड़ रुपये इक्विटी में हैं और बाकी डेट में हैं।

बता दें कि फंड हाउस में हर महीने व्यवस्थित निवेश योजना (SIP) में औसतन 2,200 करोड़ रुपये का इनफ्लो होता है।

Advertisement
First Published - July 4, 2023 | 9:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement