facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

SBI Q3 Results: शुद्ध लाभ 62 फीसदी बढ़कर 15,477 करोड़ रुपये पर पहुंचा

Advertisement
Last Updated- February 03, 2023 | 5:19 PM IST
SBI Scheme

देश के सबसे बड़ा ऋणदाता भारतीय स्टेट बैंक (SBI) का चालू वित्त वर्ष (2022-23) की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) में शुद्ध लाभ 62 फीसदी बढ़कर 15,477 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। बैंक ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

SBI का अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में एकल आधार पर शुद्ध लाभ बढ़कर 14,205 करोड़ रहा है, जो पिछले साल समान अवधि में 8,432 करोड़ रुपये और इससे पिछली जुलाई-सितंबर तिमाही में 13,265 करोड़ रुपये रहा था। बैंक ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा कि उसकी कुल आय तीसरी तिमाही में 98,084 करोड़ रुपये रही, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 78,351 करोड़ रुपये रही थी।

यह भी पढ़ें: Bank of Baroda Q3 results: मुनाफे में आया 75 फीसदी का जोरदार उछाल, NPA भी घटा

इस साल तीसरी तिमाही में बैंक का परिचालन खर्च 24,317 करोड़ रुपये रहा। पिछले वर्ष की इसी तिमाही में यह 20,839 करोड़ रुपये था। इस तिमाही में गैर-निष्पादित आस्तियां (NPA) के लिए प्रावधान लगभग आधा होकर 1,586 रुपये रह गया।

Advertisement
First Published - February 3, 2023 | 5:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement