facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

SBI ने जुटाए 10,000 करोड़ रुपये

Advertisement

इस वित्त वर्ष में इन्फ्रास्ट्रक्चर बॉन्ड से कुल ₹30,000 करोड़ जुटाकर निवेशकों का भरोसा मजबूत किया

Last Updated- November 18, 2024 | 10:43 PM IST
SBI

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने सोमवार को 15 साल के इन्फ्रास्ट्रक्चर बॉन्ड पर 7.23 प्रतिशत की ब्याज दर (कूपन की दर) से 10,000 करोड़ रुपये जुटाए। इस घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले कई सूत्रों ने बताया कि एसबीआई ने इस वित्त वर्ष में इन दीर्घावधि के बॉन्ड से कुल 30,000 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

बाजार के भागीदारों के अनुमान की तुलना में कूपन की दर कुछ अधिक है। सूत्रों के अनुसार बाजार के भागीदारों के दीर्घावधि के इन बॉन्ड से 7.15 प्रतिशत से 7.20 प्रतिशत की दर होने का आकलन था। दरअसल, बाजार के भागीदारों ने बॉन्ड हालिया घरेलू पूंजी मार्केट की मजबूत मांग के आधार पर यह आकलन जताया था।

उनके अनुसार जारी किए गए बॉन्ड् का मूल्य तार्किक है। बाजार के भागीदारों के अनुसार कॉरपोरेट बॉन्ड की यील्ड करीब 10 आधार अंक बढ़ने के कारण निवेशकों की रुचि फिर से बढ़ गई है। रॉकफोर्ड फिनकैप एलएलपी के संस्थापक व प्रबंध निदेशक वेंकटकृष्णन श्रीनिवासन के मुताबिक, ‘एसबीआई ने 7.23 प्रतिशत की मजबूत यील्ड पर फिर इन्फ्रास्ट्रक्चर बॉन्ड (इस वित्त वर्ष में तीसरी बार) जारी किए। यह संबंधित सॉवरेन सरकारी बॉन्ड यील्ड से 18 आधार अंक अधिक है और यह भारत में दीर्घावधि के कॉरपोरेट बॉन्ड निवेश की बढ़ती मांग को उजागर करता है। एसबीआई ने इस वित्त वर्ष में इस किश्त के जरिये इन्फ्रास्ट्रक्चर बॉन्ड से सफलतापूर्वक 30,000 करोड़ रुपये जुटाये।’

इसकी इतनी अधिक मात्रा में आपूर्ति होने के बावजूद टॉप टियर में उधारी प्रतिभूतियों की मांग कायम है। यह एसबीआई के उधारी गुणवत्ता में निवेशकों का भरोसा और बॉन्ड मार्केट की मजबूती को प्रदर्शित करती है। लिहाजा एसबीआई को उधारी जुटाने में मदद मिली है और एसबीआई को घरेलू व विदेशी दोनों बाजारों से कोष के लिए संभावनाएं जताने का अवसर भी मिला है। इससे पूर्व एसबीआई इस वित्त वर्ष (वित्त वर्ष 25) में इन्फ्रास्ट्रक्चर बॉन्ड् के जरिये 20,000 करोड़ रुपये जुटा चुका है।

Advertisement
First Published - November 18, 2024 | 10:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement