facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

SBI के शेयर नए शिखर पर, 1 महीने में 17% की बढ़ोतरी; मार्केट कैप 6 लाख करोड़ रुपये के करीब

Advertisement

SBI प्रबंधन को उम्मीद है कि पूरे साल क्रेडिट ग्रोथ 14-15 फीसदी के आसपास रहेगी।

Last Updated- December 19, 2023 | 2:05 PM IST
SBI

SBI Stocks: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के शेयर मंगलवार को इंट्रा डे ट्रेड में BSE पर लगभग 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 659.50 रुपये की नई ऊंचाई पर पहुंच गए। मीडियम टर्म में बेहतर लाभ मिलने की उम्मीदों के बीच फिलहाल इस बैंक के शेयरों में जबरदस्त लिवाली देखने को मिल रही है।

पिछले एक महीने में देश के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक (PSB) के शेयर ने 17 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ बाजार से बेहतर प्रदर्शन किया है। इसकी तुलना में, S&P BSE सेंसेक्स और निफ्टी50 लगभग 9 फीसदी ऊपर हैं, जबकि निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स (Nifty PSU Bank index) इस अवधि के दौरान 14 फीसदी बढ़ा है।

शेयरों की कीमतों में तेज उछाल ने SBI के बाजार पूंजीकरण (MCap) को 6 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचा दिया है। दोपहर 12:34 बजे, SBI का बाजार पूंजीकरण 5.86 लाख करोड़ रुपये था और यह ऐतिहासिक आंकड़ा हासिल करने से 2 प्रतिशत दूर है। NSE और BSE पर अब तक संयुक्त रूप से 1.19 करोड़ इक्विटी शेयरों की अदला-बदली के साथ काउंटर पर भारी ट्रेडिंग वॉल्यूम देखा गया।

SBI प्रबंधन को उम्मीद है कि पूरे साल क्रेडिट ग्रोथ 14-15 फीसदी के आसपास रहेगी। जबकि रिटेल पिछले कुछ वर्षों में ओवरऑल क्रेडिट ग्रोथ का प्रमुख चालक रहा है, हाल की तिमाहियों में कॉर्पोरेट ऋण भी अच्छी गति से बढ़ रहे हैं। SBI के चेयरमैन दिनेश खारा ने कहा है कि बैंक ने असुरक्षित खुदरा ऋण पर अपनी रफ्तार धीमी कर ली है क्योंकि बैंक स्वस्थ विकास पर ध्यान केंद्रित करेगा। उन्होंने कहा, ‘कंपनियों की तरफ से स्थिर मांग के बीच हालांकि ऋण की कुल वृद्धि दर 15 प्रतिशत पर टिके रहने की संभावना है।’

यह भी पढ़ें: असुरक्षित कर्ज पर स्टेट बैंक सतर्क, SBI चेयरमैन ने कहा- कर्ज की कुल वृद्धि दर 15 फीसदी पर टिके रहने की संभावना

पिछले हफ्ते, SBI ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा था कि वह भारत में सोलर पीवी परियोजनाओं का समर्थन करने के लिए KfW (जर्मन डेवलपमेंट बैंक) के साथ 7 करोड़ यूरो की क्रेडिट लाइन पर हस्ताक्षर करेगा।

SBI एक सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक है, और 55 लाख करोड़ रुपये से अधिक की बैलेंस शीट के साथ भारत का सबसे बड़ा बैंक है। कोविड के बाद, बैंक ने व्यवसाय वृद्धि के साथ-साथ परिसंपत्ति गुणवत्ता दोनों में निरंतर सुधार किया है। मजबूत वितरण नेटवर्क, विविध उत्पाद मिश्रण और बड़ा ग्राहक आधार बैंक की मुख्य ताकतें हैं जो इसे पीएसयू बैंकिंग क्षेत्र में सर्वोत्तम ऑपरेटिंग मेट्रिक्स प्रदान करने में सक्षम बनाती हैं।

Advertisement
First Published - December 19, 2023 | 2:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement