facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

इन्फ्रा बॉन्ड से 100 अरब रुपये और जुटाएगा एसबीआई

Advertisement
Last Updated- January 03, 2023 | 11:51 PM IST
SBI Q4 Results

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने इस तिमाही में इन्फ्रा बॉन्ड के जरिये अन्य 100 अरब रुपये जुटाने की अपनी योजना को मंजूरी प्रदान की है। देश के इस सबसे बड़े ऋणदाता के एक अ​धिकारी ने मंगलवार को कहा कि बैंक के केंद्रीय बोर्ड की कार्यकारी समिति ने इस वित्त वर्ष के दौरान सार्वजनिक निर्गम या निजी नियोजन से कोष उगाही को मंजूरी दी है। पहले चरण में एसबीआई ने दिसंबर में 7.51 प्रतिशत सालाना दर पर 10 वर्षीय इन्फ्रास्ट्रक्चर बॉन्ड से 100 अरब रुपये जुटाए।

अ​धिकारी ने नाम नहीं छापे जाने के अनुरोध पर कहा कि यह रा​शि ऋण वृद्धि के लिए इस्तेमाल की जाएगी और बैंक को ऐसे बॉन्ड निर्गम के जरिये जुटाए जाने वाले कोष के लिए किसी तरह के एसएलआर या नकदी आरक्षी अनुपात पर अमल करने की जरूरत नहीं होगी। उन्होंने कहा कि इन बॉन्ड से जुटाई जाने वाली रा​शि से बैंक को प्राथमिक क्षेत्र के उधारी लक्ष्यों को पूरा करने में भी मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें: विनिवेश की राह होगी आसान

पिछले साल नवंबर में एसबीआई के चेयरमैन दिनेश कुमार खारा ने कहा था कि ऋणदाता को चालू वित्त वर्ष में 14-16 प्रतिशत ऋण वृद्धि की उम्मीद है। बैंक के पास 2.4 लाख करोड़ रुपये के ऋण प्रवाह मौजूद है और उसे इन्फ्रास्ट्रक्चर, अक्षय ऊर्जा तथा सेवा जैसे क्षेत्रों में ऋण मांग बढ़ने की संभावना है।दिसंबर की कोष उगाही के अलावा, एसबीआई ने सितंबर में बेसेल-3 संबं​​धित एडीशनल टियर-1 (एटी1) बॉन्डों के ज​रिये 68.72 अरब रुपये और समान महीने में 15 वर्षीय टियर-2 बॉन्डों से 7.57 प्रतिशत की दर से 40 अरब रुपये जुटाए थे।

Advertisement
First Published - January 3, 2023 | 11:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement