facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Shriram Finance: श्रीराम फाइनैंस ने सामाजिक ऋणों के लिए जुटाए 42.5 करोड़ डॉलर

Advertisement

कंपनी ने भारत में लघु उद्यमियों और कमजोर समूहों के सशक्तीकरण के लिए यह रकम जुटाई है। इसके कुछ ही अवधि पहले कंपनी ने 40.4 करोड़ डॉलर जुटाए थे।

Last Updated- June 03, 2024 | 10:30 PM IST
No firm plan to sell 15 per cent stake in housing finance arm: Shriram Finance
Umesh Revankar, Executive Vice-Chairman, Shriram Finance

श्रीराम फाइनैंस ने सिंडिकेटेड टर्म लोन (सावधि ऋण) के जरिये 42.5 करोड़ डॉलर और 4 करोड़ यूरो जुटाए हैं। गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनी (NBFC) ने यह जानकारी एक्सचेंजों को दी।

कंपनी ने भारत में लघु उद्यमियों और कमजोर समूहों के सशक्तीकरण के लिए यह रकम जुटाई है। इसके कुछ ही अवधि पहले कंपनी ने 40.4 करोड़ डॉलर जुटाए थे।

कंपनी ने सामाजिक ऋण के लिए तीन वर्षीय बाह्य वाणिज्यिक उधारी (ECB) सुविधा का गठन किया था। इसमें एंकर की भूमिका में बीएनपी पारिबा (BNPP), डीबीएस बैंक (DBS), हॉन्गकॉन्ग ऐंड शांघाई बैंकिंग कारपोरेशन (HSBC) और सुमितोमो मित्सुई बैंकिंग कारपोरेशन (SMBC) हैं।

ये ECB सुविधा के लिए संयुक्त अधिदेशित प्रमुख व्यवस्थापक और बुक रनर तथा सामाजिक ऋण समन्वयक हैं।

श्रीराम फाइनैंस लिमिटेड के कार्यकारी उपाध्यक्ष रमेश रेवणकर ने बताया, ‘यह निजी क्षेत्र की गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनी का सबसे बड़ा सिंडिकेटेड बहु मुद्रा लेन-देन है।’ उन्होंने बताया कि इस सुविधा को सोशल ऋण कहा गया है।

Advertisement
First Published - June 3, 2024 | 10:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement