facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

SIDBI ने बिहार में खोला अपना रीजनल ऑफिस

Advertisement
Last Updated- January 10, 2023 | 4:08 PM IST
SIDBI
Creative Commons license

भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (SIDBI) ने बिहार और झारखंड में अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए पटना में अपना रीजनल ऑफिस खोला है। सिडबी के एक अधिकारी ने कहा कि इस क्षेत्रीय कार्यालय के गठन के बाद बिहार और झारखंड में पहले से मौजूद तीनों कार्यालय इसके मातहत काम करेंगे। अभी तक बिहार में पटना और झारखंड में रांची और जमशेदपुर में इसके कार्यालय मौजूद थे।

अधिकारी ने बताया कि अनुभा प्रसाद को सिडबी पटना के क्षेत्रीय कार्यालय का पहला प्रमुख नियुक्त किया गया है। प्रसाद ने सोमवार को अपना कार्यभार संभाल लिया। सिडबी अधिकारी ने कहा कि इस क्षेत्रीय कार्यालय की शुरुआत से बिहार और झारखंड के लघु उद्यमियों को वित्तीय समर्थन देकर इन राज्यों के विकास में मदद देने का लक्ष्य रखा गया है। सिडबी सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम स्तर के उद्यमों को वित्तीय समर्थन देता है।

बिहार के वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी ने क्षेत्रीय कार्यालय की शुरुआत पर कहा, ‘किसी भी बैंक या वित्तीय संस्थान का बुनियादी मकसद उद्यमियों को समर्थन एवं वित्त मुहैया कराना होता है। चाहे वह शाखा हो या क्षेत्रीय कार्यालय, हमें यह देखना चाहिए कि उससे बिहार के कितने लोगों को लाभ होता है।’

यह भी पढ़ें: IDBI Bank में शेयरधारिता पर अधिसूचना जल्द

हालांकि बिहार के पूर्व वित्त मंत्री एवं भाजपा नेता तारकिशोर प्रसाद ने पटना में सिडबी का क्षेत्रीय कार्यालय खोलने के केंद्र सरकार के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि इससे जमीनी स्तर पर काम कर रहे उद्यमियों को समर्थन मिलेगा।

Advertisement
First Published - January 10, 2023 | 4:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement