facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

डाकियों के माध्यम से ऋण देगा SIDBI, अगले महीने से शुरू हो सकती है यह पहल

Advertisement

आईपीपीबी की सेवाएं देश के 1,36,000 डाकघरों में उपलब्ध है, जिनमें से 1,20,000 डाकघर ग्रामीण इलाकों में हैं।

Last Updated- July 10, 2024 | 10:17 PM IST
डाकियों के माध्यम से ऋण देगा SIDBI, अगले महीने से होगी शुरुआत, SIDBI will give loans through postmen, will start from next month

भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी), इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी) के साथ साझेदारी में जल्द ही पोस्टमैन के नेटवर्क के माध्यम से छोटे कारोबारियों को कर्ज मुहैया कराना शुरू कर सकता है।

नई दिल्ली में आयोजित सीआईआई ग्रोथ समिट में बुधवार को सिडबी के डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर (डीएमडी) सुदत्त मंडल ने कहा, ‘इस पहल का मकसद डाकिया नेटवर्क का इस्तेमाल कर सूक्ष्म स्तर के उद्यमियों को धन मुहैया कराना है। डाकिया हमारे पार्टनर होंगे, जिन्हें इन छोटे उद्यमियों की ओर से जमीनी स्तर पर ऋण के प्रस्ताव मिलेंगे।’ मंडल ने आगे कहा कि वे ऋण की निगरानी और संग्रह का भी काम करेंगे। उन्होंने कहा, ‘यह पहल अगले महीने से शुरू हो सकती है।’

इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न छापे जाने की शर्त पर कहा, ‘ऋण दायित्वों के कारण हम सीधे कर्ज नहीं दे सकते। इसलिए कर्ज देने के लिए हम सिडबी का सहारा ले रहे हैं। भारतीय रिजर्व बैंक से मंजूरी अभी लंबित है।’

आईपीपीबी की सेवाएं देश के 1,36,000 डाकघरों में उपलब्ध है, जिनमें से 1,20,000 डाकघर ग्रामीण इलाकों में हैं। सिडबी भारत का प्रमुख वित्तीय संस्थान है, जो सूक्ष्म, लघु और मझोले उद्यमों (एमएसएमई) को बढ़ावा देने, विकसित करने और धन मुहैया कराने के लिए समर्पित है।

कार्यक्रम में बोलते हुए एमएसएमई मंत्रालय में अतिरिक्त विकास आयुक्त ईशिता गांगुली त्रिपाठी ने कहा कि पंजीकृत एमएसएमई में महिला उद्यमियों की संख्या बढ़ाए जाने की जरूरत है।

Advertisement
First Published - July 10, 2024 | 10:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement