facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

कौशाम्बी, गाजियाबाद में SIDBI की नई शाखा का हुआ उद्घाटन

Advertisement

SIDBI New Branch Inauguration Kaushambi: उद्घाटन के दिन ही गाजियाबाद शाखा ने तीन इकाइयों को कुल 1.76 करोड़ रुपये की राशि के ऋण स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित किए।

Last Updated- April 08, 2024 | 7:36 PM IST
कौशाम्बी, गाजियाबाद में SIDBI की नई शाखा का हुआ उद्घाटन, SIDBI's new branch inaugurated in Kaushambi, Ghaziabad

छोटे व मझोले उद्यमियों की सुविधा के लिए भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी) ने उत्तर प्रदेश के कौशांबी, गाजियाबाद में अपनी नई शाखा खोली है।

नई शाखा का उद्घाटन राहुल प्रियदर्शी, मुख्य महाप्रबंधक, सिडबी द्वारा किया गया है । इस मौके पर उन्होंने कहा कि सिडबी पिछले 34 वर्षों से एमएसएमई इकाइयों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में हर संभव प्रयास करता रहेगा। इस अवसर पर मनीष सिन्हा, क्षेत्रीय प्रबंधक (लखनऊ क्षेत्र), ज्ञानेश कुमार गाजियाबाद शाखा प्रबंधक और कई उद्योगपति भी मौजूद रहे।

मनीष सिन्हा ने कहा कि गाजियाबाद में नई शाखा के जरिए हम क्षेत्र की सभी एमएसएमई इकाइयों तक पहुंचेंगे और उन्हें वित्तीय सहायता प्रदान करेंगे और उनके विकास में भागीदार बनेंगे। ज्ञानेश कुमार ने उपस्थित सभी उद्योगपतियों को शीघ्र ऋण वितरण और समय पर सेवा का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सिडबी की नई शाखा से गाजियाबाद, हापुड, पिलखुवा, लोनी और आसपास के इलाकों में मौजूद एमएसएमई को फायदा होगा।

Also read: FD पर 8.85% का शानदार ब्याज दे रहा बजाज फाइनेंस…42 महीने के लिए लगाना होगा पैसा

उद्घाटन के दिन ही गाजियाबाद शाखा ने तीन इकाइयों को कुल 1.76 करोड़ रुपये की राशि के ऋण स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित किए। इनमें रोल्ज़ इंडिया वेस्ट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड, गाजियाबाद, अरिहंत प्रिसिजन टूल्स प्राइवेट लिमिटेड, गाजियाबाद और राहुल प्रिंट ओ पैक, ओखला शामिल रहे।

Advertisement
First Published - April 8, 2024 | 7:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement