facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

छोटे शहरों में बिकीं 62% नई हेल्थ बीमा पॉलिसियां, महानगरों को पछाड़ा

Advertisement

जागरूकता बढ़ने, आसान डिजिटल पहुंच और खरीदने की क्षमता बढ़ने के कारण यह बदलाव आया है। बीमा एग्रीगेटर ने कहा कि महानगरों के बाहर पहली बार बीमा खरीदने वाले खरीदार बढ़ रहे हैं

Last Updated- December 11, 2025 | 10:25 PM IST
health insurance Plans

पॉलिसीबाजार की रिपोर्ट के मुताबिक वित्त वर्ष 2026 में अब तक बिकी सभी नई स्वास्थ्य बीमा पॉलिसियों में करीब 62 प्रतिशत पॉलिसियां छोटे, कस्बाई इलाकों व ग्रामीण इलाकों में बिकी हैं। इन इलाकों में ग्राहकों द्वारा स्वीकार की गई बीमित राशि में भी बढ़ोतरी हुई है।

टियर-2 शहरों में 10 से 14 लाख रुपये का बीमा खरीदने वाले लोगों की हिस्सेदारी वित्त वर्ष 26 में बढ़कर 47 प्रतिशत हो गई है, जो वित्त वर्ष 22 में 27 प्रतिशत थी। वहीं टियर-3 शहरों में इस दौरान हिस्सेदारी 24 प्रतिशत से बढ़कर 49 प्रतिशत हो गई है।

भारत के टियर-2, टियर-3 और ग्रामीण इलाके अब महानगरों को पीछे छोड़ रहे हैं और स्वास्थ्य बीमा की मांग के प्राथमिक केंद्र बनकर उभर रहे हैं। पॉलिसीबाजार के आंकड़ों से पता चलता है कि टियर-2 और टियर-3 शहरों की स्वास्थ्य बीमा खरीद में हिस्सेदारी वित्त वर्ष 22 में क्रमशः 23 प्रतिशत और 31 प्रतिशत थी, जो वित्त वर्ष 26 में क्रमशः 24 प्रतिशत और 38 प्रतिशत हो गई। इस बीच टियर-1 की हिस्सेदारी घटकर 38 प्रतिशत रह गई, जो वित्त वर्ष 22 में 46 प्रतिशत थी।

जागरूकता बढ़ने, आसान डिजिटल पहुंच और खरीदने की क्षमता बढ़ने के कारण यह बदलाव आया है। बीमा एग्रीगेटर ने कहा कि महानगरों के बाहर पहली बार बीमा खरीदने वाले खरीदार बढ़ रहे हैं।

Advertisement
First Published - December 11, 2025 | 10:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement