facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

SME Loans: नकदी की आवक के आधार पर एसएमई को कर्ज देने पर विचार

Advertisement

एसबीआई नकदी की आवक और ऋण गारंटी के आधार पर कर्ज की पात्रता का आकलन करने की ओर बढ़ेगा, कोलेटरल पर निर्भरता घटाने पर जोर

Last Updated- September 02, 2024 | 10:43 PM IST
SME

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने छोटे और मझोले उद्योगों (एसएमई) को 5 करोड़ रुपये तक कर्ज देने के के संबंध में नियमों में बदलाव का लक्ष्य रखा है। एसबीआई के चेयरमैन सीएस शेट्टी ने कहा कि एसएमई तक ऋण की पहुंच में सुधार के लिए बैंक कोलेटरल के आधार पर कर्ज की पात्रता के मूल्यांकन के बजाय उनकी नकदी की आवक के साथ ऋण गारंटी के आधार पर ऋण की क्षमता का आकलन करने की ओर कदम बढ़ा रहा है।

शेट्टी ने कहा कि इससे कर्ज लेने वालों को ऋणदाता के साथ बने रहने के लिए प्रेरित करने में भी मदद मिलेगी। सीआईआई के कार्यक्रम के दौरान शेट्टी ने कहा, ‘अगर आप कोलेटरल पर आधारित उधारी से नकदी की आवक पर आधारित उधारी की ओर जाना चाहते हैं, जो अब संभव है, तो नीति और कर्जदाताओं की सोच में बदलाव करना होगा।

जब तक सोच में बदलाव नहीं हो जाता है, इसके लिए ऋण गारंटी के समर्थन की थोड़ी जरूरत होगी।’ जीएसटी के कारण एमएसएमई के औपचारीकरण के साथ उन्हें ऋण देने को लेकर बैंकों का भरोसा बढ़ा है। शेट्टी ने कहा कि कारोबार बढ़ाने के लिए ऋण की जरूरत होती है, लेकिन एसएमई को बढ़ने के लिए प्रशासन और तकनीक में भी सुधार की जरूरत है।

Advertisement
First Published - September 2, 2024 | 10:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement