facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सरकारी बॉन्ड की यील्ड में दिखेगी नरमी

Advertisement

शुक्रवार को 10 वर्षीय बेंचमार्क बॉन्ड की यील्ड 6.29 फीसदी पर बंद हुई थी, जो पिछले कारोबारी सत्र 6.25 फीसदी से 4 आधार अंक अधिक है।

Last Updated- June 08, 2025 | 10:23 PM IST
SEBI Indian Bond Market

बैंकिंग प्रणाली में आगे नकदी के बारे में भारतीय रिजर्व बैंक के अनुमान और ब्याज दर की स्थिति के मद्देनजर बाजार प्रतिभागियों का मानना है कि इससे बॉन्ड बाजार की खरीद-फरोख्त में नरमी के संकेत मिलते हैं। डीलरों का कहना है कि इससे बेंचमार्क यील्ड में एक दायरे में सीमित रह सकती है।

पीएनबी गिल्ट्स के वरिष्ठ कार्यकारी उपाध्यक्ष विजय शर्मा ने कहा, ‘बगैर किसी नए संकेत के जो बाजार बीते 2 से 3 महीने से एकतरफा रूप से आगे बढ़ रहा था अब उसके सीमित दायरे में आने के आसार हैं। मुझे लगता है कि अगले 2 से 3 दिनों में ही बाजार में नया संतुलन आएगा और एक नई सीमा तय हो जाएगी। सर्वाधिक संभावना है कि निचले स्तर पर यह सीमा 6.12 फीसदी और ऊपरी स्तर पर 6.28 फीसदी के करीब रहेगी और ऐसा अगले कुछ महीनों तक बरकरार रहेगा।’

शुक्रवार को 10 वर्षीय बेंचमार्क बॉन्ड की यील्ड 6.29 फीसदी पर बंद हुई थी, जो पिछले कारोबारी सत्र 6.25 फीसदी से 4 आधार अंक अधिक है। बाजार प्रतिभागियों ने कहा कि नकद आरक्षित अनुपात (सीआरआर) में कटौती से चालू वित्त वर्ष के बचे महीनों के लिए अतिरिक्त ओएमओ खरीदने की जरूरत भी काफी हद तक कम हो गई है। यह बदलाव बाजार की प्रतिक्रिया में भी स्पष्ट था, जिससे सरकारी प्रतिभूतियों की यील्ड में तेजी आई।

तीन साल के सरकारी बॉन्ड पर यील्ड 5 आधार अंक कम होकर 5.66 फीसदी और पांच साल के भी सरकारी बॉन्ड पर यील्ड 5 आधार अंक कम होकर 5.83 फीसदी पर आ गई। इस बीच लंबी अवधि वाले सरकारी बॉन्ड खासकर 7 से 10 साल में परिपक्व होने वाले बॉन्ड में बिकवाली का कुछ दबाव देखा गया।

Advertisement
First Published - June 8, 2025 | 10:23 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement