facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

South Indian Bank Q1 results: बैंक का नेट प्रॉफिट 75 फीसदी बढ़कर 202 करोड़ रुपये पर पहुंचा

Advertisement

South Indian Bank Q1 Results: साउथ इंडियन बैंक की पहली तिमाही में कुल आय बढ़कर 2,386 करोड़ रुपये रही। पिछले वित्त वर्ष में समान अवधि में बैंक की आय 1,868 करोड़ रुपये थी।

Last Updated- July 20, 2023 | 8:14 PM IST
South Indian Bank Q1 results: Net profit of the bank increased by 75 percent to Rs 202 crore

South Indian Bank Q1 results: निजी क्षेत्र के साउथ इंडियन बैंक का एकीकृत नेट प्रॉफिट चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में 75 फीसदी बढ़कर 202 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। केरल स्थित इस बैंक को पिछले साल समान अवधि में 115 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था।

साउथ इंडियन बैंक ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में उसकी कुल आय बढ़कर 2,386 करोड़ रुपये रही। पिछले वित्त वर्ष में समान अवधि में बैंक की आय 1,868 करोड़ रुपये थी।

समीक्षाधीन तिमाही में बैंक की ब्याज आय साल भर पहले के 1,622 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,025 करोड़ रुपये हो गयी। बैंक की शुद्ध ब्याज आय सालाना आधार पर 33.87 फीसदी बढ़कर 807 करोड़ रुपये हो गई।

Also read: Infosys Q1 results: 10.9 फीसदी बढ़कर 5,945 करोड़ रुपये हुआ टॉप IT कंपनी का नेट प्रॉफिट, रेवेन्यू में 10 फीसदी इजाफा

पहली तिमाही में सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (NPA) घटकर कुल कर्ज का 5.13 फीसदी रही जबकि पिछले वित्त वर्ष 2022-23 की अप्रैल-जून तिमाही में यह 5.87 फीसदी पर थी। इससे बैंक की परिसंपत्ति की गुणवत्ता में सुधार आया है। बैंक का नेट NPA यानी फंसा कर्ज का अनुपात घटकर 1.85 फीसदी पर आ गया जबकि साल भर पहले समान अवधि में यह 2.87 फीसदी था।

Advertisement
First Published - July 20, 2023 | 8:14 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement