facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

South Indian Bank Q4 results: बैंक का नेट प्रॉफिट 13.88 प्रतिशत घटा

Advertisement

South Indian Bank Q4 results: बैंक की कुल आमदनी मार्च तिमाही में बढ़कर 2,621 करोड़ रुपये हो गई, जो वित्त वर्ष 2022-23 की समान तिमाही में 2,318 करोड़ रुपये थी।

Last Updated- May 02, 2024 | 4:14 PM IST
South Indian Bank Q2 Results: Net profit increased by 18 percent to Rs 325 crore नेट प्रॉफिट 18 प्रतिशत बढ़कर 325 करोड़ रुपये पर पहुंचा

South Indian Bank Q4 results: साउथ इंडियन बैंक का बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) का शुद्ध लाभ 13.88 प्रतिशत घटकर 287.56 करोड़ रुपये रहा है। वित्त वर्ष 2022-23 की समान तिमाही में बैंक का शुद्ध लाभ 333.89 करोड़ रुपये रहा था।

साउथ इंडियन बैंक ने गुरुवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि मार्च तिमाही में उसका कुल खर्च बढ़कर 2,187 करोड़ रुपये हो गया, जो इससे पिछले साल की समान अवधि में 1,757 करोड़ रुपये था।

Also read: Federal Bank Q4 results: बैंक का नेट प्रॉफिट 906 करोड़ रुपये पर स्थिर, कुल आय 23.42 प्रतिशत बढ़ी

बैंक की कुल आमदनी मार्च तिमाही में बढ़कर 2,621 करोड़ रुपये हो गई, जो वित्त वर्ष 2022-23 की समान तिमाही में 2,318 करोड़ रुपये थी। पूरे वित्त वर्ष 2023-24 के लिए बैंक का शुद्ध लाभ 38 प्रतिशत बढ़कर 1,070 करोड़ रुपये हो गया, जो वित्त वर्ष 2022-23 में 775 करोड़ रुपये था।

बैंक के निदेशक मंडल ने बीते वित्त वर्ष के लिए एक रुपये अंकित मूल्य वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर 30 प्रतिशत या 30 पैसे प्रति शेयर के लाभांश की सिफारिश की है।

Advertisement
First Published - May 2, 2024 | 4:14 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement