facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

S&P ने 6 बैंकों के लिए सुधारा अपना नजरिया

Advertisement

S&P ने 6 भारतीय बैंकों का दृष्टिकोण सकारात्मक किया, मजबूत अर्थव्यवस्था और सुधारों का हवाला दिया

Last Updated- May 29, 2024 | 10:22 PM IST
S&P Global- एसएंडपी ग्लोबल

एसऐंडपी ग्लोबल रेटिंग्स ने बुधवार को भारतीय स्टेट बैंक और एचडीएफसी बैंक सहित 6 भारतीय बैंकों के आगे के कारोबार के लिए रेटिंग स्थिर से धनात्मक कर दिया है। भारत की सॉवरिन रेटिंग के मामले में इसी तरह की कार्रवाई (बीबीबी-/धनात्मक) के बाद ऐसा किया गया है।

भारत के तेज आर्थिक विस्तार का सॉवरिन के क्रेडिट मैट्रिक्स पर सृजनात्मक असर पड़ा है। इन 6 बैंकों में ऐक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, एचडीएफसी बैंक लिमिटेड, कोटक महिंद्रा बैंक और इंडियन बैंक शामिल हैं। रेटिंग एजेंसी ने बैंकों के इश्यू रेटिंग की भी पुष्टि की है।

इसके साथ ही रेटिंग एजेंसी ने ऐक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के स्टैंड अलोन क्रेडिट प्रोफाइल (एसएसीपी) के मूल्यांकन को भी एक-एक अंक बढ़ा दिया है। रेटिंग एजेंसी ने बयान में कहा, ‘तमाम भारतीय बैंकों की रेटिंग हमारे सॉवरिन क्रेडिट रेटिंग से प्रभावित होती है। सॉवरिन के बैंकों पर प्रत्यक्ष या परोक्ष प्रभाव के कारण ऐसा होता है। इसने इन बैंकों पर हमारी बीबीबी-/ए-3 इश्यूअर क्रेडिट रेटिंग की पुष्टि होती है।

रेटिंग एजेंसी ने कहा है कि भारत के बैंकिंक व्यवस्था की बेहतरीन आर्थिक वृद्धि जारी है। इसे हाल के ढांचागत सुधारों का सहयोग मिला है। भारत की वित्तीय व्यवस्था अपने ढांचे के हिसाब से मजबूत है। इसमें कहा गया है, ‘हम उम्मीद करते हैं कि भारत के बैंक अपना मजबूत वित्तीय प्रदर्शन अगले 12 से 24 महीनों तक जारी रखेंगे।’ सॉवरिन की ऋण साख को लाभ पहुंचाने वाले कुछ कारकों का भी बैंकों के परिचालन पर सकारात्मक असर होगा।

Advertisement
First Published - May 29, 2024 | 10:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement