facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

स्थिर मुद्रा सीमा पार प्रवाह को बढ़ावा देती है, विदेशी रुपया पूल स्थापित करना जरूरी: जरीन दारूवाला

Advertisement

RBI के समय-समय पर हस्तक्षेप से वित्त वर्ष 2023-24 में हॉन्गकॉन्ग डॉलर और सिंगापुर डॉलर के बाद अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया तीसरी सबसे स्थिर एशियाई मुद्रा रही।

Last Updated- August 31, 2024 | 12:04 AM IST
Establishing forex pool necessary to boost stablecoin range: CEO, Standard Chartered Bank स्थिर मुद्रा सीमा पार प्रवाह को बढ़ावा देती है, विदेशी रुपया पूल स्थापित करना जरूरी: CEO, स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक

स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक की भारत और द​क्षिण ए​शिया की सीईओ जरीन दारूवाला ने शुक्रवार को कहा है एक स्थिर विनिमय दर सीमा पार प्रवाह को बढ़ावा देकर अंतरराष्ट्रीयकरण को बढ़ाने में मदद करती है। ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में उन्होंने कहा, ‘सीमा पार प्रवाह को बढ़ावा देने के लिए आपको काफी स्थिर मुद्रा की जरूरत है और हमने यह देखा है कि पिछले कुछ वर्षों में रुपया अपेक्षाकृत काफी स्थिर रहा है। अपेक्षाकृत स्थिर विनिमय दर अंतरराष्ट्रीकरण के लिए सक्षम बनाती है।’

भारतीय रिजर्व बैंक के समय-समय पर हस्तक्षेप से वित्त वर्ष 2023-24 में हॉन्गकॉन्ग डॉलर और सिंगापुर डॉलर के बाद अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया तीसरी सबसे स्थिर एशियाई मुद्रा रही। वित्त वर्ष 2023 के 7.8 फीसदी के मुकाबले बीते वित्त वर्ष में रुपये में 1.5 फीसदी ही गिरावट आई।

इसके अलावा, कैलेंडर वर्ष 2023 में रुपये ने डॉलर के मुकाबले स्थिरता दिखाई और इसमें करीब तीन दशकों में सबसे कम अस्थिरता देखी गई। इस दौरान रुपये में डॉलर के मुकाबले 0.5 फीसदी की मामूली गिरावट दर्ज की गई। पिछली बार साल 1994 में रुपया ने इतनी स्थिरता दिखाई थी, तब भारतीय मुद्रा 0.4 फीसदी चढ़ी थी।

दारूवाला ने कहा कि रुपये के अंतरराष्ट्रीयकरण के लिए एक और बड़ा कारण गहरे वित्तीय बाजारों की उपस्थिति है, जो कुशल जोखिम बचाव एवं निवेश के जरिये अंतरराष्ट्रीय मुद्रा का समर्थन करते हैं। उन्होंने कहा कि भारत का सरकारी प्रतिभूति बाजार बड़ा और तरल है, जो इस प्रक्रिया के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचा प्रदान करता है।

इसके अलावा, उन्होंने उल्लेख किया कि विदेशी रुपया पूल स्थापित करना जरूरी है, जो द्विपक्षीय लेनदेन सक्षम बनाने और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा व्यवस्था को सुविधाजनक करने के लिए आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जेपी मॉर्गन बॉन्ड इंडेक्स में भारतीय बॉन्ड के शामिल होने से रुपया रखने वाली अन्य अर्थव्यवस्थाओं के लिए निवेश के अवसर की जरूरत पूरी हो गई है। इससे यह भी सुनिश्चित हो गया है कि उनके पास अपनी होल्डिंग का उपयोग करने और बढ़ाने का मौका हो।

Advertisement
First Published - August 30, 2024 | 11:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement