facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

स्टेट बैंक, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक महत्त्वपूर्ण

Advertisement

स्टेट बैंक और एचडीएफसी बैंक को अप्रैल 2025 की शुरुआत से अतिरिक्त पूंजी बफर बनाए रखने की जरूरत होगी।

Last Updated- November 13, 2024 | 10:26 PM IST
RBI

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बुधवार को कहा कि भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक प्रणालीगत रूप से महत्त्वपूर्ण बैंक के वर्ग में बने रहेंगे। स्टेट बैंक और एचडीएफसी बैंक को अप्रैल 2025 की शुरुआत से अतिरिक्त पूंजी बफर बनाए रखने की जरूरत होगी।

स्टेट बैंक की 1 अप्रैल, 2025 से अतिरिक्त पूंजी जरूरत 20 आधार अंक बढ़कर उसके जोखिम भारित परिसंपत्तियों का 0.80 फीसदी हो जाएगी, जो इस समय 0.60 फीसदी है। इसी तरह से एचडीएफसी बैंक की अतिरिक्त पूंजी की जरूरत इतनी ही मात्रा में बढ़कर उसके जोखिम भारित परिसंपत्तियों का 0.40 फीसदी हो जाएगी, जो इस समय 0.20 फीसदी है।

प्रणालीगत रूप से महत्त्वपूर्ण बैंक वे होते हैं, जो अपने आकार, अंतर-अधिकार क्षेत्र की गतिविधियों, जटिलता, अपने विकल्प की कमी और एक दूसरे से जुड़े होने के कारण इतने बड़े हो जाते हैं कि उनका विफल होना विनाशकारी हो सकता है। इन बैंकों की अव्यवस्थित विफलता से बैंकिंग प्रणाली को प्रदान की जाने वाली आवश्यक सेवाओं और  इसकी वजह से, समग्र आर्थिक गतिविधि में महत्त्वपूर्ण व्यवधान पैदा होने की संभावना है।

रिजर्व बैंक ने भारतीय स्टेट बैंक और आईसीआईसीआई बैंक को क्रमशः 2015 और 2016 में प्रणाली के हिसाब से घरेलू महत्त्वपूर्ण बैंक (डी-एसआईबी) घोषित किया था। उसके बाद 2017 में एचडीएफसी बैंक को भी स्टेट बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के साथ डी-एसआईबी के रूप में वर्गीकृत किया गया।

Advertisement
First Published - November 13, 2024 | 10:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement